161

नेटवर्क पीपल सर्विसेज टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (एनपीएसटी) को फिनटेक अवार्ड्स 2024 के चौथे संस्करण बीडब्ल्यू बिजनेसवर्ल्ड फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिनटेक स्टार्टअप (रजत) अवार्ड से सम्मानित किया गया है। एनपीएसटी को उसके दृष्टिकोण, नवाचार और ग्राहकों और शेयरधारकों को प्रदान मजबूत प्रदर्शन के लिए मान्यता दी गई है। जैसे-जैसे कंपनी फिनटेक क्षेत्र में आगे की राह पर बढ़ रही है, कंपनी का अटूट लक्ष्य अपने ग्राहकों और शेयरधारकों को उत्कृष्ट मूल्य प्रदान करना बना हुआ है।

