जयपुर। भारत में बैंकिंग और भुगतान समाधान के अग्रणी प्रदाता कंपनी नेटवर्क पीपल सर्विसेज टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (एनपीएसटी) ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि कंपनी ने 24 अप्रैल, 2025 को दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी को निगमित किया है। यह एनपीएसटी की वैश्विक विस्तार रणनीति की दिशा में पहला कदम है। दुबई की सहायक कंपनी एमईएनए और अफ्रीकी क्षेत्रों के लिए एक रणनीतिक प्रवेश द्वार के रूप में काम करेगी, जो डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र में मजबूत विकास क्षमता प्रदान करते हैं। इस इकाई के माध्यम से, एनपीएसटी का लक्ष्य अपने सिद्ध डिजिटल भुगतान समाधानों का विस्तार करना और बैंकिंग प्रौद्योगिकी, एआई/एमएल उत्पादों और स्थानीय बाजार की जरूरतों के अनुरूप रेगटेक समाधानों सहित सेवाओं का व्यापक समाधान पेश करना है।
कारोबारी गतिविधियां: नेटवर्क पीपल सर्विसेज टेक्नोलॉजीज लिमिटेड मुख्य रूप से आईटी और आईटीईएस (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड आईटी एंडेड सर्विसेज) सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी की सेवाओं में सॉफ्टवेयर विकास, वेब डिजाइन और विकास, डेटा विश्लेषण और विज़ुअलाइजेशन, साइबर सुरक्षा क्लाउड कंप्यूटिंग व डिजिटल मार्केटिंग शामिल हैं। कंपनी विभिन्न उद्योगों जैसे कि वित्त, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, और ई-कॉमर्स के लिए सेवाएं प्रदान करती है।

