Wednesday, July 15, 2026 |
Home Banking and InsuranceNPST को UPI Services प्रदान करने के लिए Kerala Gramin Bank and Karnataka Gramin Bank से आर्डर मिला

NPST को UPI Services प्रदान करने के लिए Kerala Gramin Bank and Karnataka Gramin Bank से आर्डर मिला

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। भारत में बैंकिंग और भुगतान समाधान के अग्रणी प्रदाता कंपनी नेटवर्क पीपल सर्विसेज टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (एनपीएसटी) ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को ऑपरेटिंग एक्सपेंस मॉडल आधार पर तीन साल की अवधि के लिए ओपेक्स मॉडल पर यूपीआई सेवाएं प्रदान करने के लिए केरल ग्रामीण बैंक और कर्नाटक ग्रामीण बैंक से खरीद आदेश प्राप्त हुआ है, जो 01 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2027 तक चलेगा।
ओपेक्स मॉडल पर एनपीएसटी की यूपीआई सेवाएं बैंकों को लागत बचाने, अनुपालन सुनिश्चित करने, आसानी से स्केल करने और सुरक्षा बढ़ाने में मदद करेंगी।
यह उपलब्धि एनपीएसटी के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो बैंकिंग क्षेत्र में अभिनव भुगतान समाधान के अग्रणी प्रदाता के रूप में कंपनी की स्थिति को मजबूत करती है। यह डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र में कंपनी की उपस्थिति को बढ़ाएगा और इसके राजस्व वृद्धि में सकारात्मक योगदान देगा।
कारोबारी गतिविधियां:
नेटवर्क पीपल सर्विसेज टेक्नोलॉजीज लिमिटेड मुख्य रूप से आईटी और आईटीईएस (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड आईटी एंडेड सर्विसेज) सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी की सेवाओं में
सॉफ्टवेयर विकास, वेब डिज़ाइन और विकास,
डेटा विश्लेषण और विज़ुअलाइज़ेशन, साइबर सुरक्षा
क्लाउड कंप्यूटिंग व डिजिटल मार्केटिंग शामिल हैं।
कंपनी विभिन्न उद्योगों जैसे कि वित्त, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, और ई-कॉमर्स के लिए सेवाएं प्रदान करती है।



You may also like

Leave a Comment