जयपुर। मुंबई आधारित प्रमुख बैंकिंग सर्विसेज टेक्नोलॉजी मुहैया कराने और डिजिटल पेमेंट ऐप ‘टाइमपे’ का संचालन करने वाली कंपनी नेटवर्क पीपुल सर्विसेज टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (एनपीएसटी) ने 31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही और नौमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 31 दिसंबर 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही में कंपनी ने 23.23 करोड़ रुपए का कुल राजस्व एवं 5.13 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
31 दिसंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की नौमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष में अर्जित 85.40 करोड़ रुपए के मुकाबले 78.52 फीसदी अधिक 152.46 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। उक्त अवधि में कंपनी द्वारा गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 16.69 करोड़ रुपए के मुकाबले 133.07 फीसदी 38.90 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 25 की नौमाही में कंपनी ने 20.07 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।
नतीजे के दिन कंपनी के शेयर में तेजी का माहौल दर्ज किया गया और एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर कंपनी का शेयर 3.96 फीसदी की तेजी के साथ 2199 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

