Sunday, July 19, 2026 |
Home Breaking Newsजयपुर में निवेशकों का आज सजेगा दरबार

जयपुर में निवेशकों का आज सजेगा दरबार

by Business Remedies
0 comments
  • देश के प्रमुख शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और वित्तीय विशेषज्ञों की जानेंगे राय
  • बिजनेस रेमेडीज है कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। सोढ़ानी ग्रुप ऑफ कम्पनी की ओर से निवेशक दरबार 7.0 का कार्यक्रम आज सोढ़ानी फॉर्म हाउस चोखी ढाणी के सामने सांगानेर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर के प्रमुख शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और वित्तीय विशेषज्ञ अपनी राय देंगे। सोढ़ानी ग्रुप ऑफ कम्पनी पिछले एक दशक से हर वर्ष निवेश महोत्सव को हर्षोल्लास से मनाने के लिए निवेशक दरबार का आयोजन करता आ रहा है। इस बार कार्यक्रम का बिजनेस रेमेडीज विशेष मीडिया पार्टनर होगा। एक दिवसीय कार्यक्रम सुबह 9.30 से शाम 6.30 बजे तक आयोजित होगा।

आर्थिक सशक्तिकरण और वित्तीय जागरूकता को नई दिशा देने वाले कार्यक्रम में इस बार शेयर बाजार निवेश, संपत्ति निर्माण, म्यूचुअल फंड, वित्तीय साक्षरता, बाजार विश्लेषण, वसीयत प्रबंधन जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बदलते वित्तीय परिवेश में यह आयोजन ज्ञान, मार्गदर्शन और प्रायोगिक रणनीतियों का एक अनूठा संगम साबित होगा। सोढ़ानी ग्रुप ऑफ कम्पनीज के चेयरमैन राजेश कुमार सोढ़ानी, जो कि भारत वर्ष में फाइनेंशियल डॉक्टर के नाम से लोकप्रिय है। वह स्वयं इस कार्यक्रम में अपने 35 वर्ष के अनुभवों और निवेश रणनीति को निवेशकों के साथ साझा करेंगे। वर्ष, 2016 से लेकर आज तक राजेश हर वर्ष निवेशक दरबार का आयोजन करते आए हैं।

राजेश कुमार सोढ़ानी ने अपने 35 वर्ष के सफर में जो कड़वें अनुभव और निवेश को लेकर परेशानियां देखी, उससे जो भी सीखा वह सब समाज कल्याण में साझा करने का उन्होंने बीड़ा उठाया है इस वर्ष वित्तीय सम्मेलन में देश के जाने-माने वित्तीय विशेषज्ञ शिरकत करने जा रहे हैं। इनमें शेयर मार्केट साइंटिस्ट परवीन यादव, एस्ट्रो गुरु सुधीर शर्मा, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के दिग्गज अखिल चतुर्वेदी, उद्योग के सर्वश्रेष्ठ वक्ता किशन शर्मा, जैन साहिब के जेम्स फेम संदीप जैन, ऋषिकेश सिंह, मधु लूणावत, रजत वैद तथा देशभर से आमंत्रित अन्य प्रतिष्ठित विशेषज्ञ शामिल होंगे।



You may also like

Leave a Comment