गुरुग्राम। Nissan Motor India Private Limited (NMIPL) ने अगस्त 2026 में कुल 9,350 Units की Wholesale Sales दर्ज करने की घोषणा की है। बीते महीने कंपनी ने Domestic Market में 3,426 Units और International Markets में 5,924 Units की बिक्री की।
अगस्त में Performance को लेकर Nissan Motor India के Managing Director श्री सौरभ वत्स ने कहा, “नई Nissan Tekton को लेकर मिली प्रतिक्रिया उत्साह बढ़ाने वाली है। अगस्त के शानदार Domestic Performance में इसका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। Export के हमारे आंकड़े भारत में तैयार किए गए Vehicles की Global Competitive Capabilities को दर्शाते हैं।
साथ ही, यह Nissan के Global Network में भारतीय Operations के Strategic Importance को भी सामने लाता है। हम Domestic और International Markets में लगातार Nissan Tekton की Presence बढ़ा रहे हैं और इसी दिशा में Innovative Products पेश करने, Customers को बेहतर Experience देने और Business के Sustainable Growth पर अपना Focus बनाए रखेंगे।”
Magnite और Gravite की लगातार मांग से मजबूत प्रदर्शन
Magnite और Gravite को लेकर लगातार बनी मांग के कारण कंपनी ने Domestic Market में शानदार Performance दर्ज किया है। इसमें नई Nissan Tekton को बाजार से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया का भी योगदान रहा है। कंपनी ने सालाना आधार पर Domestic Market Sales में 147% की वृद्धि दर्ज की है।
Nissan Tekton का International Markets में Export शुरू
कंपनी ने Nissan की “One Car, One World” Strategy के तहत South Africa, Bhutan और Nepal के लिए Nissan Tekton का Export शुरू कर दिया है।
इन Markets के लिए 1,300 से अधिक Cars का पहला Batch भेजा गया है। Tekton ने इन Markets में Export के साथ International Market में अपनी यात्रा के पहले चरण की शुरुआत कर दी है।
भारत में तैयार इस SUV को पूरे क्षेत्र के Markets में Customers तक पहुंचाया जाएगा। यह Vehicle की Global Competitive Capability और भारत में Nissan की बढ़ती Operational Strength को दर्शाता है।

