Thursday, July 2, 2026 |
Home AutomobileNissan Motor India ने सालाना आधार पर 129 प्रतिशत की वृद्धि के साथ जून, 2026 में घरेलू बिक्री में लगातार चौथे महीने बढ़ोतरी दर्ज की

Nissan Motor India ने सालाना आधार पर 129 प्रतिशत की वृद्धि के साथ जून, 2026 में घरेलू बिक्री में लगातार चौथे महीने बढ़ोतरी दर्ज की

by Business Remedies
0 comments

गुरुग्राम। Nissan Motor India Private Limited (NMIPL) ने आज जून, 2026 के बिक्री आंकड़े जारी किए। जून में सालाना आधार पर 129 प्रतिशत की वृद्धि के साथ घरेलू बाजार में कुल 3,006 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस दौरान निर्यात का आंकड़ा 5,340 यूनिट्स का रहा। कुल बिक्री सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 8,346 यूनिट्स की रही। यह लगातार चौथा महीना है, जब Nissan Motor India Private Limited ने घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की है। यह भारतीय बाजार में कंपनी की मजबूत स्थिति को दर्शाता है।

इस प्रदर्शन को लेकर Nissan Motor India Private Limited के Managing Director Saurabh Vatsa ने कहा, “लगातार चार महीनों में घरेलू बिक्री में बढ़ोतरी हमारे Product Portfolio में ग्राहकों के बढ़ते भरोसे और हमारी Market Strategy की सतत प्रगति को दर्शाने वाली है। यह प्रगति हमारे Partners, Dealers और On-ground Teams के लगातार समर्थन से संभव हुई है, जो पूरे भारत में Nissan की मौजूदगी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ग्राहकों तक हमारी पहुंच और Network Footprint के विस्तार के साथ-साथ नई Nissan Magnite और नई Nissan Gravite के लिए लगातार निकल रही मांग से 9 जुलाई को Nissan Tecton के World Premiere को लेकर हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। इस उपलब्धि ने भारत को लेकर हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता और ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के अनुरूप Products पेश करने के हमारे प्रयासों को मजबूती दी है।”

Nissan India के Line-up में ग्राहकों की रुचि उत्साह बढ़ाने वाली है। इसे ऑल-न्यू Nissan Gravite को बाजार से मिली मजबूत प्रतिक्रिया से सहयोग मिला है। नई Nissan Magnite अभी भी भारत में Nissan के लिए अहम मॉडल बनी हुई है और प्रमुख बाजारों में ग्राहकों को जोड़ने में भूमिका निभा रही है।

Nissan Motor India Private Limited इस समय 9 जुलाई, 2026 को Nissan Tecton के World Premiere की तैयारी कर रही है। यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो अपना Portfolio बढ़ाने और विकास को लेकर दीर्घकालिक रणनीति को मजबूत करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

Nissan लगातार घरेलू बाजार में विकास की अपनी गति को बनाए रखने, अपना Network Footprint बढ़ाने और प्रमुख बाजारों में ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर फोकस कर रही है।



You may also like

Leave a Comment