गुरुग्राम, 10 अप्रैल, 2026: कई शहरों में रिटेल फुटप्रिंट बढ़ाने की ऐतिहासिक पहल के तहत निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज बताया कि वर्ष 2026 की पहली तिमाही में देशभर में कंपनी ने 54 नए कस्टमर टचपॉइंट्स खोले हैं। यह भारत में कंपनी के विकास के सफर में उल्लेखनीय पड़ाव है।
यह नेटवर्क विस्तार निसान मोटर इंडिया की प्रोडक्ट ऑफेंसिव स्ट्रेटजी का अहम स्तंभ है। यह देशभर में कंपनी की मजबूत उपस्थिति को दिखाने वाला है। नए खोले गए टचपॉइंट्स में 3 एस (सेल्स, सर्विस एंड स्पेयर पार्ट्स), 2 एस और 1 एस आउटलेट शामिल हैं। इन्हें रणनीतिक रूप से पूरे भारत में खोला गया है, जिससे निसान का फुटप्रिंट और गहरा हुआ है।
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘वर्ष 2026 की पहली तिमाही में पूरे भारत में 54 नए कस्टमर टचपॉइंट्स खोलना भारत में निसान के विकास के सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव है। अपनी लोकप्रिय नई निसान मैग्नाइट के साथ हाल ही में ऑल न्यू ग्रेवाइट की लॉन्चिंग और आगामी ऑल न्यू निसान टेक्टॉन एवं सी-एसयूवी 7-सीटर के साथ हम अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहे हैं। ऐसे में नेटवर्क विस्तार इस रणनीति का अहम स्तंभ है। यह विकास सुगमता, ग्राहकों तक पहुंच और ब्रांड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। साथ ही हम वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक कुल टचपॉइंट्स की संख्या को 400 तक पहुंचाने के लक्ष्य की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।’
नए आउटलेट्स में निसान के ग्लोबल रिटेल मानकों के अनुरूप आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाया गया है। साथ ही यहां प्रशिक्षित सेल्स एवं सर्विस प्रोफेशनल्स नियुक्त किए गए हैं, जिससे ग्राहकों को विश्वस्तरीय अनुभव मिले।

