बिजनेस रेमेडीज/। मुंबई आधारित ‘Neelam Linens & Garments (India) Ltd.’ सॉफ्ट होम फर्निशिंग क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा विस्तार के लिए कढ़ाई मशीनों की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय आवश्यकता के वित्तपोषण, कंपनी द्वारा लिए गए सभी या कुछ बकाया उधारों का पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर १२ नवम्बर को बंद होगा।
यह करती है कंपनी: सितंबर 2010 में निगमित, Neelam Linens & Garments (India) Ltd. एक सॉफ्ट होम फर्निशिंग कंपनी है। कंपनी बेडशीट, तकिया कवर, डुवेट कवर, तौलिये, गलीचे, दरवाजे, शर्ट और कपड़ों की प्रोसेसिंग, फिनिशिंग और आपूर्ति करती है। कंपनी मुख्य रूप से रियायती खुदरा दुकानों पर सेवा प्रदान करती है।
वित्तीय प्रदर्शन: कंपनी की कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार वित्त वर्ष 2021 में कंपनी ने 80.17 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 41.53 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने करोड़ 103.79 रुपए का राजस्व एवं 2.98 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 105.41 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.37 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 104.74 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.46 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 जून 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 21.95 करोड़ रुपए का राजस्व और 80.46 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का कारोबार साल दर साल बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 के ईपीएस 1.66 रुपए के आधार पर कंपनी का आईपीओ 14.44 के पीई मल्टीपल पर आ रहा है। वित्त वर्ष 2025 में 30 जून 2024 को समाप्त अवधि तक कंपनी की असेट्स 120.50 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 24.28 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 9.48 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 75.66 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी रेश्यो 3.12 फीसदी है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘Neelam Linens & Garments (India) Ltd.’ का IPO NSE Emerge Platform पर आज खुलकर १२ नवम्बर को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 54,18,000 शेयर 20 से 24 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 13 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 6000 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी एक्सपर्ट ग्लोबल कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

