Saturday, July 11, 2026 |
Home Share MarketNCDEX को मिला Development Leadership Award-2025

NCDEX को मिला Development Leadership Award-2025

-प्रबंध निदेशक अरुण रास्ते ने ग्रहण किया सम्मान

by Business Remedies
0 comments
ncdex recieved development leadership award

बिजनेस रेमेडीज/ जयपुर। नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) को बुधवार देर शाम दिल्ली में एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप की ओर से आयोजित एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉन्क्लेव में प्रतिष्ठित डेवलपमेंट लीडरशिप अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान एनसीडीईएक्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण रास्ते ने ग्रहण किया। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, न्यायमूर्ति पी. सदाशिवम, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव भी उपस्थित थे। यह पुरस्कार नवीन तकनीकी समाधानों, पारदर्शी बाजारों और कॉर्पोरेट उत्कृष्टता के माध्यम से भारत के किसानों और कृषि समुदाय को सशक्त बनाने की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

सुदृढ़ और समावेशी कृषि अर्थव्यवस्था के निर्माण के प्रति है प्रतिबद्धता: अरुण रास्ते
एनसीडीईएक्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण रास्ते ने इस अवसर पर कहा कि यह पुरस्कार एक सुदृढ़ और समावेशी कृषि अर्थव्यवस्था के निर्माण के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता को मान्यता देता है। एनसीडीईएक्स में तकनीक और पारदर्शिता किसानों की समृद्धि के दो सबसे बड़े कारक हैं। यह सम्मान, ऐसे नवीन बाजार समाधान बनाने के हमारे प्रयासों को जारी रखने के हमारे संकल्प को और मजबूत करता है,जो वास्तव में भारत के किसानों को सशक्त बनाते हैं। एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉन्क्लेव में डॉ. एमजे खान, हारिस खान, विनीत शर्मा, हिमानी आहूजा, एनसीडीईएक्स ई-मार्केट्स लिमिटेड, एनआईसीआर इंडिया, नेशनल ई-रिपॉजिटरी लिमिटेड (एनईआरएल), नेशनल कमोडिटी क्लियरिंग लिमिटेड उपस्थित हुए।



You may also like

Leave a Comment