Thursday, July 23, 2026 |
Home Tech Worldमोटोरोला एज 70 प्रो+ लॉन्च, क्वाड 50MP कैमरा सिस्टम और 6500mAh बैटरी के साथ बाजार में उतरा नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन

मोटोरोला एज 70 प्रो+ लॉन्च, क्वाड 50MP कैमरा सिस्टम और 6500mAh बैटरी के साथ बाजार में उतरा नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन

by Business Remedies
0 comments
Motorola Edge 70 Pro Plus smartphone with Quad 50MP camera system and 6500mAh battery

नई दिल्ली,

मोटोरोला ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटोरोला एज 70 प्रो+ लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह वर्ष 2026 का सबसे स्टाइलिश ऑल-राउंडर स्मार्टफोन है, जिसमें प्रो-ग्रेड कैमरा, प्रीमियम डिज़ाइन, उन्नत मोटो एआई फीचर्स और दमदार प्रदर्शन का बेहतरीन संयोजन मिलता है।

मोटोरोला एज 70 प्रो+ में क्वाड 50MP कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें सोनी एलवाईटीआईए 710 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड एवं मैक्रो कैमरा, 50MP 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा शामिल हैं। यह कैमरा सिस्टम 50x एआई सुपर जूम प्रो, ओआईएस तथा सभी लेंसों पर 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा एआई फोटो एन्हांसमेंट, ऑटो नाइट विजन, डायनामिक बोकेह और गूगल फोटोज के एआई एडिटिंग टूल्स जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे उपयोगकर्ताओं को बेहतर फोटोग्राफी अनुभव मिलेगा।

स्मार्टफोन में 6.8 इंच का 1.5K सुपर एचडी+ क्वाड-कर्व्ड पीओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट, 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट और पैनटोन वैलिडेशन के साथ आता है। डिस्प्ले की मजबूती के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है। प्रदर्शन के लिए फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ 12GB एलपीडीडीआर5एक्स रैम और 256GB यूएफएस 4.1 स्टोरेज दी गई है। 4nm तकनीक पर आधारित यह चिपसेट एआई आधारित फोटोग्राफी, गेमिंग और मल्टीटास्किंग को और अधिक प्रभावी बनाता है। कंपनी के अनुसार, डिवाइस में 2.4 मिलियन से अधिक एंटूटू स्कोर और 4600mm² वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने में मदद मिलती है।

बैटरी के मामले में भी यह स्मार्टफोन काफी दमदार है। इसमें 6500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 51 घंटे तक का बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी उपलब्ध है। डिज़ाइन की बात करें तो मोटोरोला एज 70 प्रो+ सैटिन-लक्स, स्कल्प्टेड वुड और ट्विल इंस्पायर्ड फिनिश विकल्पों में उपलब्ध होगा। यह डिवाइस केवल 6.99mm पतला है और इसका वजन 190 ग्राम है। फोन को IP68, IP69 तथा MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी प्रमाणन भी प्राप्त है, जो इसे धूल, पानी और कठिन परिस्थितियों में अधिक सुरक्षित बनाता है।

स्मार्टफोन में मोटो एआई 2.0 दिया गया है, जिसमें नेक्स्ट मूव, एआई इमेज स्टूडियो, प्लेलिस्ट स्टूडियो, स्केच टू इमेज, टेक्स्ट टू स्टिकर, कैच मी अप 2.0 और परप्लेक्सिटी इंटीग्रेशन जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं। यह डिवाइस Android 16 आधारित हेलो यूआई पर कार्य करता है और इसके साथ 3 ओएस अपग्रेड तथा 5 वर्ष तक सुरक्षा अपडेट देने का वादा किया गया है। उपलब्धता की बात करें तो मोटोरोला एज 70 प्रो+ का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 11 जून 2026 से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी प्रभावी शुरुआती लॉन्च कीमत ₹.44,999 निर्धारित की गई है।



You may also like

Leave a Comment