Tuesday, June 30, 2026 |
Home Editorialमदर्स डे आज: मां की दुआओं में वो असर है, जो मंजिल को भी झुका दे

मदर्स डे आज: मां की दुआओं में वो असर है, जो मंजिल को भी झुका दे

by Business Remedies
0 comments

दुनिया में मां और बच्चे का रिश्ता ऐसा अनमोल रिश्ता है, जिसके आगे कुछ नहीं कहा जा सकता है। मां एक ऐसा शब्द हैं, जिसमें पूरी दुनिया बसती है। यह ना केवल एक आवाज बल्कि वह एहसास है, जिसमें पहली शिक्षिका, पहली दोस्त और सबसे मजबूत पिलर होती है। यूं कहे कि भगवान के बाद मां को ही सबसे ऊंचा दर्जा दिया गया है। मां की दुआओं में वो असर है, जो मंजिल को भी झुका दे। एक बच्चे की परवरिश और सुरक्षा में मां अपना सब कुछ दांव पर लगा देती है। चोट लगने से लेकर आंसू निकलने पर मां जो मरहम होती है, वह शायद ही कोई हो सकता है। मां की आवाज सुनते ही मन तृप्त हो जाता है। मां के कर्तव्य और उनकी मेहनत के प्रति सैल्यूट और उन्हें खास महसूस कराने के लिए प्रत्येक वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को पूरी दुनिया में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसे में बच्चों का फर्ज बनता है कि आज मदर्स डे पर अपनी मां को जीवन देने के लिए शुक्रिया अदा कर आभार प्रकट करंे। मां हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा होती है। इसके बिना हम कुछ भी नहीं, मां हमारे दुख और सुख हर हालातों में हमारे साथ रहती है और हमें सपोर्ट करती है। मां को स्पेशल फील करवाने के लिए तो वैसे हर दिन ही कम हैं, लेकिन मदर्स डे मां को खुश करने का एक अच्छा मौका होता है। उनका प्यार, बलिदान और देखभाल हमें हमेशा आगे बढऩे की प्रेरणा देती है। आज के दिन आप अपनी मां को उनका पसंदीदा उपहार दे सकते हैं। यह उपहार उनकी पसंद के हिसाब से कुछ भी हो सकता है, जैसे उनका पसंदीदा ज्वैलरी, एक किताब या कुछ ऐसा जो उन्हें पसंद हो।



You may also like

Leave a Comment