बिजनेस रेमेडीज/मद्रास इंटरनेशनल सर्किट। नई पीढ़ी के राइडरों ने चेन्नई में 2024 आईडेमिट्सु होण्डा इंडिया टैलेंट कप एनएसएफ250आर के दूसरे राउण्ड में अपने प्रतिभाशाली रेसिंग कौशल का प्रदर्शन जारी रखा। दूसरी रेस में एक बार फिर से कमान संभालते हुए मोहसीन पराम्बन ने 8-लैप की रेस में मोटो3-स्पेक मशीन,एनएसएफ250आर की पूर्ण क्षमता का उपयोग किया और अपने पावरफुल परफोर्मेन्स के साथ मैदान में धूम मचा दी। अपने शांत एवं धैर्य से युक्त राइडिंग स्टाइल के साथ मोहसीन ने शुरूआत से ही रेस में लीड बनाए रखी। नेशनल एवं इंटरनेशनल रेसों में अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने जबरदस्त मुकाबला किया और पहले स्थान पर पोडियम फिनिश कर अपना लोहा साबित कर दिया, उन्होंने 15:07.015 के कुल टाईम के साथ रेस पूरी की और 1:52.236 का सर्वश्रेष्ठ लैपटाईम दर्ज किया। इस जीत के साथ मोहसीन ने दोनों रेसों में पोडियम विजेता के रूप में राउण्ड पूरा किया है। रोमांचक रेसिंग के कड़े मुकाबले के बीच, बैंगलुरू के दोनों युवा राइडरों सेविअन साबु और ए.एस. जेम्स ने अपने प्रतिस्पर्धी कौशल का प्रदर्शन किया और दूसरा पॉजिशन हासिल करने के लिए पूरे उत्साह के साथ थ्रॉटल पुश करते रहे। इस बीच सेविअन साबु जल्द आगे बढ़ गए और 15:10.965 के कुल टाईम के साथ रेस फिनिश करते हुए दूसरे स्थान पर चैकर्ड लाईन पार की। वहीं टांग में चोट लगने के बावजूद ए.एस. जेम्स ने कोई गलती नहीं की। मजबूत इरादे के साथ स्थिरता और धैर्य का प्रदर्शन करते हुए वे तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 15:15.953 के कुल टाईम के साथ रेस फिनिश की।
दुर्भाग्य से हैदराबाद के बीदानी राजेन्दर और स्टीव वॉघ सुगी क्रैश होने की वजह से रेस पूरी नहीं कर सके।

