|
मुख्य बातेः कंपनी रु. 44.95 प्रति शेयर की इश्यू प्राइज पर 1.08 करोड़ पूर्ण–भुगतानवाले इक्विटी शेयर जारी करेगी, राइट्स इश्यू 05 दिसंबर, 2024 को बंद होगा राइट्स इश्यू फंड का उपयोग कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं, इश्यू के खर्च और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए किया जाएगा प्रस्तावित राइट्स इश्यू के लिए राइट्स एंटाइटेलमेंट अनुपात 4:1 है, यानि की पात्र इक्विटी शेयरधारकों द्वारा रखे गए प्रत्येक 1 पूर्ण–भुगतानवाले इक्विटी शेयरों के लिए रु. 10 के 4 राइट्स इक्विटी शेयर |
अहमदाबाद, 14 नवम्बर, 2024 – कृषि उत्पादों के कारोबार में लगी अहमदाबाद स्थित मर्क्यूरी ट्रेड लिंक्स लिमिटेड (BSE – 512415) का रु. 48.95 करोड का राइट्स इश्यू 7 नवंबर, 2024 को सब्स्क्रीप्शन के लिए खुला। राइट्स इश्यू के माध्यम से जुटाई गई धनराशि का उपयोग कंपनी की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को निधि देने के लिए, इश्यू के खर्च और सामान्य क़ॉर्पोरेट हेतुओ के लिए किया जाएगा। कंपनी का राइट्स इश्यू 6 नवंबर, 2024 को रु. 60.43 प्रति शेयर के बंध कीमत की तुलना में रु. 44.95 प्रति शेयर की कीमत पर पेश किया गया है। राइट्स इश्यू 05 दिसंबर, 2024 को बंद होगा। यह दूसरा राइट्स इश्यू है। मार्च 2024 में कंपनी रु. 9.90 करोड जुटाने के लिए रु. 40.00 प्रति शेयर की कीमत पर पहला राइट्स इश्यू लाई थी।
मर्क्यूरी ट्रेड लिंक्स लिमिटेड
|
इश्यू खूलेगा |
इश्यू प्राइज |
इश्यू बंद होगा |
|
07 नवम्बर, 2024 |
प्रति इक्विटी शेयर रु. 44.95 |
05 दिसम्बर, 2024 |
कंपनी रु. 10 अंकित मूल्य के 1,08,90,000 पूर्ण रुप से भुगतानवाले इक्विटी शेयर नकद में रु. 44.95 प्रति इक्विटी शेयर (रु. 34.95 प्रति इक्विटी शेयर के प्रीमियम सहित) की कीमत पर जारी करेगी, जिसका कुल मूल्य रु. 48.95 करोड होगा। प्रस्तावित इश्यू के लिए राइट्स एंटाइटेलमेंट अनुपात 4:1 पर तय किया गया है (यानि की रिकॉर्ड तिथि 24 अक्टूबर, 2024 को इक्विटी शेयरधारकों द्वारा रखे गए प्रत्येक 1 पूर्ण भुगतान वाले इक्विटी शेयर के लिए रु. 10 के अंकित मूल्य के 4 राइट्स इक्विटी शेयर)। ऑन–मार्केट अधिकार अधिकारों के त्याग की अंतिम तिथि 29 नवंबर, 2024 तक है।
रु. 48.95 करोड की इश्यू आय में से, कंपनी रु. 36.94 करोड कार्यशील पूंजी की आवश्यकता के लिए, रु. 25 लाख राइट्स इश्यू खर्चों के लिए और रु. 11.76 करोड सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए उपयोग करने का इरादा रखती है।
1985 में स्थापित, Mercury Trade Links Limited उर्वरक, खाद, पौधे और पशु खाद्य पदार्थों सहित कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला का व्यापार करने में निपुण है। कंपनी कीटनाशकों, शाकनाशी और कवकनाशी जैसे कीटनाशकों के साथ–साथ विभिन्न प्रकार के अनाज और बीजों का भी व्यापार करती हैं। इसके व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में चावल, मक्का, मिलो, कपास के बीज, सोयाबीन, मूंगफली, अरंडी के बीज, अलसी, सूरजमुखी, नारियल, रेपसीड, बादाम, तिल के बीज, सरसों, समुद्री बीज और अंगूर के बीज शामिल हैं।
मार्च 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2023-24 के लिए, कंपनी ने रु. 13.83 करोड का राजस्व दर्ज किया है, जो वित्त वर्ष 2023 में रु. 0.48 करोड की कुल आय की तुलना में 2796.42% की वृद्धि है। वित्त वर्ष 2024 के लिए शुद्ध लाभ रु. 1.14 करोड बताया गया था।

