नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित ‘Maxvolt Energy Industries Limited‘ विभिन्न रेंज में लिथियम-आयन बैटरी के निर्माण व्यवसाय में कार्यरत प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा बैंकों, वित्तीय संस्थानों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों से लिए गए उधार का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान या पूर्व भुगतान करने, प्लांट और मशीनरी की खरीद के लिए कंपनी की पूंजीगत व्यय आवश्यकताओं के वित्तपोषण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार यह लेख तैयार किया गया है।
यह करती है कंपनी: वर्ष 2019 में स्थापित, ‘मैक्सवोल्ट एनर्जी इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ मुख्य रूप से विविध बिक्री और वितरण नेटवर्क मिश्रण के माध्यम से आपूर्ति की जाने वाली विभिन्न रेंज की लिथियम-आयन बैटरी के निर्माण के व्यवसाय में संलग्न है। कंपनी ब्रांडनेम “मैक्सवोल्ट एनर्जी” के तहत अधिकृत डीलर एवं वितरक और ओईएम को उत्पादों की आपूर्ति करती है और ये उत्पाद व्यापक रूप से इलेक्ट्रिक वाहनों (यानी, ई-स्कूटर, ई-रिक्शा, ई-साइकिल), ऊर्जा भंडारण और इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स आदि में उपयोग किए जाते हैं।
कंपनी विभिन्न उद्योगों के निर्माताओं की आवश्यकता के अनुसार अनुकूलित बैटरी पैक भी बनाती है। विनिर्माण के अलावा, कंपनी ग्राफीन बैटरी पैक और बैटरी चार्जर की आपूर्तिकर्ता भी है, जिन्हें कंपनी ने अपने ब्रांडनेम से डिजाइन और विकसित किया है। कंपनी कुछ डीलरों और वितरकों को सेवा केंद्र के रूप में नामित करती है। 30 सितंबर, 2024 तक, कंपनी के पास उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात राज्यों में सेवा केंद्र हैं, डीलरों और वितरकों के पास बैटरी में दोषों को हल करने के लिए इन सेवा नेटवर्क तक पहुंच है। इन सेवा केंद्रों से कंपनी अपने डीलरों और अंतिम ग्राहकों को तेज एवं परेशानी मुक्त सेवा प्रदान करने में सक्षम हो पाती है। कंपनी आईएसओ 9001:2015 प्रमाण पत्र से प्रमाणित है। कंपनी की उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित विनिर्माण इकाई 18,000 वर्ग फुट में फैली हुई है।
कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 6.15 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 0.27 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 13.67 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 0.27 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 48.37 करोड़ रुपए का राजस्व और 5.20 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 40.27 करोड़ रुपए का राजस्व और 4.77 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।
वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 11.84 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में 30 सितंबर 2024 को समाप्त अवधि में कंपनी की असेट्स 53.77 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 23.94 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 15.24 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 4.67 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.51 गुना का है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है।

प्रवर्तकों के अनुसार: कंपनी के प्रवर्तक,प्रबंध निदेशक और सीएफओ भुवनेश्वर पाल सिंह ने कहा कि “हम आईपीओ को न केवल कंपनी को आगे बढ़ाने के अवसर के रूप में देखते हैं, बल्कि अधिक टिकाऊ भविष्य में भी योगदान करना चाहते हैं। हम विकास के इस नए चरण को लेकर उत्साहित हैं और अपनी कंपनी को सूचीबद्ध करने के लिए एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म की पेशकश करने के लिए एनएसई के आभारी हैं।”
आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘मैक्सवोल्ट एनर्जी इंडस्ट्रीज लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 14 फरवरी 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 30,00,000 शेयर 171 से 180 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 54 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से ऑफर फॉर सेल के माध्यम से निवेशकों द्वारा 6,00,000 इक्विटी शेयर बिक्री कर 10.80 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 800 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी स्मार्ट होराइजन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

