जयपुर। महाराष्ट्र के नासिक आधारित Master Components Limited प्लास्टिक इंजीनियरिंग कॉम्पोनेंट्स और सब-असेंबली के निर्माण में लगी हुई है। कंपनी ने 30 सितंबर 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। उक्त अवधि में कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में कंपनी का राजस्व गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 11.50 करोड़ रुपए से बढ़कर 18.08 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। उक्त अवधि में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 1 करोड़ रुपए के मुकाबले 1.67 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में कंपनी ने 4.18 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।
यह करती है कंपनी: 1999 में स्थापित, मास्टर कंपोनेंट्स लिमिटेड प्लास्टिक इंजीनियरिंग कॉम्पोनेंट्स और सब-असेंबली के निर्माण में लगी हुई है।
कंपनी की प्राथमिक गतिविधि इलेक्ट्रिकल, मेडिकल, औद्योगिक और ऑटोमोटिव क्षेत्र के अनुप्रयोगों के लिए नए कॉम्पोनेंट्स का उत्पादन करने के लिए सामग्रियों को ढालना है।

