नई दिल्ली – Dolby Laboratories Inc. ने भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited (MSIL) के साथ साझेदारी कर नई Maruti Suzuki Victorris में Dolby Atmos In-Car Entertainment पेश किया है। यह Maruti Suzuki की पहली कार है, जिसमें Dolby Atmos की immersive sound technology दी गई है।
Victorris का एडवांस्ड ऑडियो सिस्टम और Infinity Harman 8-speaker setup कार के केबिन को multi-dimensional soundstage में बदल देता है। इसका crystal-clear audio हर सफर को यादगार बनाता है, जिससे हर यात्री को ऐसा महसूस होता है जैसे वह best seat पर बैठा हो।
Dolby Atmos म्यूज़िक, पॉडकास्ट और फिल्मों में बेहतरीन clarity और depth लाता है। यह तकनीक “Theatre on Wheels” जैसा अनुभव प्रदान करती है।
Dolby India के Sr. Director Karan Grover ने कहा, “Maruti Suzuki के साथ हमारा सहयोग Dolby Atmos को ज्यादा से ज्यादा भारतीयों तक पहुँचाने की दिशा में बड़ा कदम है। Victorris में यह फीचर हर ड्राइव को कंसर्ट जैसा एहसास देगा।”
Maruti Suzuki India के Sr. Executive Officer Partho Banerjee ने बताया कि Victorris को डायनामिक और युवा ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Level-2 ADAS, powered tailgate, Dolby Atmos और Suzuki SmartPlay Pro infotainment system के साथ 35+ apps व OTA updates की सुविधा दी गई है।
Victorris के साथ Maruti Suzuki ने mid-size SUV segment में नए innovation standards सेट किए हैं।

