बिजऩेस रेमेडीज/अहमदाबाद
Marengo Cims Hospital ने प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता माह के उपलक्ष्य में प्रोस्टेट की अच्छी सेहत, शुरुआती चरण में पहचान और इलाज के अत्याधुनिक विकल्पों की अहमियत को उजागर किया और समुदाय को पुरुषों की, खास तौर पर 60 साल से ज़्यादा उम्र के पुरुषों की सेहत से जुड़ी इस बड़ी समस्या से अवगत कराने के अपने संकल्प को और मजबूत किया है।
प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता माह के आरंभ होने के बाद से ही, Marengo Cims Hospital ने प्रोस्टेट कैंसर के बारे में लोगों को बड़े पैमाने पर जागरूक करने और पुरुषों को अपनी सेहत के लिए एहतियाती कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करने की मुहिम शुरू कर दी है। प्रोस्टेट कैंसर दुनिया भर में पुरुषों को अपनी चपेट में लेने वाले कैंसर के सबसे सामान्य प्रकारों में से एक है, जिसके सफ ल उपचार में शुरुआती चरण में पहचान की सबसे अहम भूमिका होती है। ऑन्कोलॉजी और ऑन्को-सर्जरी विभागग की कमान डॉ. महावीर ताडिय़ाया, कंसल्टेंट कैंसर सर्जन, डॉ. भावेश पारेख, मेडिकल ऑन्कोलॉजी के प्रमुख और डॉ. मल्हार पटेल, कंसल्टेंट रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्टए मैरिंगो सीआईएमएस हॉस्पिटल, संभाल रहे हैं। डॉ. महावीर तडियाया, कंसल्टेंट कैंसर सर्जन, कहते हैं – पूरी दुनिया में लाखों पुरुष प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे हैं, लेकिन सही जानकारी व शुरुआत में डायग्नोसिस के ज़रिये इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। पुरुषों की उम्र बढऩे के साथ-साथ प्रोस्टेट कैंसर होने का जोखिम भी बढ़ता चला जाता है, जिसकी वजह से समय-समय पर जाँच कराना बेहद जरूरी हो जाता है।

