बिजऩेस रेमेडीज/झुंझुनूं
जयपुर स्थित मणिपाल हॉस्पिटल अपने लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में हमेशा सबसे आगे रहा है। इस प्रयास को जारी रखते हुए, हॉस्पिटल झुंझुनूं में एक विशेष ओपीडी का आयोजन करेगा जिसमें उन रोगियों को ट्रीटमेंट तथा कंसल्टेशन दिया जाएगा जो कि ज्वाइंट-पेन, अर्थराइटिस तथा अन्य जोड़ों और हड्डियों की समस्याओं से पीडि़त हैं। ऐसे रोगियों को भी कंसल्टेशन प्रदान किया जाएगा जोकि नी-रिप्लेसमेंट सर्जरी कराना चाहते हैं। प्रख्यात ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ कंसलटेंट डॉ. बी.आर.
बगारिया कंसल्टेशन के लिए शुक्रवार 23 अगस्त को इंदु पॉली क्लिनिक, झुंझुनूं में प्रात: 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। भारत में एक बड़ी आबादी घुटने की समस्याओं से पीडि़त है और ज्यादातर रोगियों को टोटल नी-रिप्लेसमेंट (टीकेआर) की आवश्यकता है, जिससे समाज में स्वास्थ्य से जुड़े खर्चों का बोझ काफी बढ़ जाता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस, जो सालाना 15 मिलियन वयस्कों को प्रभावित करता है और भारत में इसका प्रीवैलेंस रेट 22 प्रतिशत से 39 प्रतिशत तक है, जोकि सबसे आम आर्थराइटिस है। चिंताजनक रूप से, भारत 2025 तक ऑस्टियोआर्थराइटिस की राजधानी के रूप में उभरेगा, जहां पर 60 मिलियन से अधिक लोग इस बीमारी से प्रभावित होंगे। विडंबना यह है कि इसका एक मुख्य कारण भारत की जनसंख्या की बढ़ती उम्र है। लोगों में बढ़ती हुई ओबेसिटी भी इसके प्रमुख कारणों में से एक है। इसके शुरुआती संकेतों एवं लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए तथा जल्दी से जल्दी इस रोग का डायग्नोसिस एवं ट्रीटमेंट करने से जॉइंट को खराब होने से बचाया जा सकता है।
इस पर प्रकाश डालते हुए डॉ. बी.आर. बगारिया, कंसल्टेंट-ऑर्थोपेडिक्स (जॉइंट रिप्लेसमेंट एंड आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी), मणिपाल हॉस्पिटल, जयपुर ने कहा कि जोड़ों और हड्डियों की समस्याएं उम्र के साथ बढ़ती हैं और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कई लोगों के लिए, सर्दियों में तापमान गिरने पर स्थिति और खराब हो जाती है। आर्थराइटिस या ज्वाइंट-पेन बुढ़ापे की बीमारी नहीं है। युवा वयस्कों में ओस्टियोआर्थराइटिस का खतरा बना रहता है जोकि एक आम प्रकार का आर्थराइटिस है जो कई कारणों से हो सकता है एवं इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के बाद जॉइंट्स में मूवमेंट एवं एक्टिविटी लाना संभव है। ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी बेहद सुरक्षित होती है तथा इसके द्वारा आप अपनी दैनिक गतिविधियों तथा शौक को फिर से पूरे कर सकते हैं।
झुंझुनूं में नियमित ओपीडी के साथ, मणिपाल हॉस्पिटल्स जयपुर का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर-दराज के स्थानों की यात्रा न करनी पड़े। मणिपाल हॉस्पिटल्स का स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता का केंद्र है। यह गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ित और उन्नत उपचार और सर्जरी की आवश्यकता वाले लोगों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करता है।

