Friday, July 10, 2026 |
Home Corporate WorldMagson Retail & Distribution Limited ने सूरत में खोला स्टोर, 3 राज्यों के 10 शहरों में हुए 27 स्टोर्स

Magson Retail & Distribution Limited ने सूरत में खोला स्टोर, 3 राज्यों के 10 शहरों में हुए 27 स्टोर्स

by Business Remedies
0 comments
Magson Retail & Distribution Limited

जयपुर। गुजरात के अहमदाबाद आधारित कंपनी ‘मैगसन रिटेल एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड’ विभिन्न प्रकार के विशेष फूड उत्पादों की रिटेल बिक्री एवं वितरण करने का काम करती है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने अपने रिटेल का विस्तार करने के लिए एक रणनीतिक निर्णय लिया है। 19 जनवरी, 2025 को कंपनी ने शॉप नंबर 5 हरि ओम रो हाउस, रियो बिजनेस हब के सामने, यमुना चोक मोटा वराछा, सूरत – 394101 गुजरात, भारत में नया स्टोर खोला है। इस नए सूरत स्टोर सहित मैगसन के स्टोर्स की कुल संख्या 3 राज्यों के 10 शहरों में 27 स्टोर्स तक बढ़ गई है।

यह करती है कंपनी: कंपनी के स्टोर्स वर्ष 2009 से ही संचालित हैं और गुणवत्ता युक्त उत्पादों की आपूर्ति एवं अच्छी सर्विस के चलते कंपनी का ब्रांड ‘मैगसन’ गुजरात राज्य में अच्छी तरह से लोकप्रिय हो गया है। वर्तमान में कंपनी गॉरमेट फूड्स, फ्रोजन फूड्स और स्पेशलिटी फूड्स की रिटेल बिक्री एवं डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है।
मैगसन रिटेल एंड डिस्ट्रीब्यूशन की उत्पाद श्रेणी
शाकाहारी और मांसाहारी फ्रोजन फूड्स,प्रीमियम पनीर और डेयरी उत्पाद,विदेशी सब्जियां और फल,एंबियेंट उत्पाद,आयातित/लक्जरी चॉकलेट और आयातित पैक्ड उत्पाद में शामिल हैं। कंपनी के 32 से अधिक रिटेल स्टोर/आउटलेट हैं। कंपनी अपने सभी स्टोर पंजीकृत ब्रांड नाम “मैगसन” के तहत संचालित करती है।
ये 32 स्टोर/आउटलेट पूरे पश्चिमी भारत के प्रमुख शहरों में स्थित हैं । कंपनी की स्टोर ठाणे, उदयपुर, गांधीनगर, आणंद, राजकोट, जामनगर और गांधीधाम,सूरत, वडोदरा,और अहमदाबाद में स्थित हैं ।
स्टोर में कुल स्टॉक (एसकेयू) की संख्या 3000 इकाइयों से अधिक है।
आरएफ गॉरमेट ब्रांड के तहत सभी उत्पाद मौजूदा बाजार अंतर और इसके उत्पादों की बढ़ती मांग का विश्लेषण करने के बाद पेश किए गए हैं। विस्तार योजना के तहत, कंपनी बैकवर्ड इंटीग्रेशन के हिस्से के रूप में आरएफ गॉरमेट उत्पादों को अपने गोदाम में पैक करेगी। बैकवर्ड इंटीग्रेशन की उक्त रणनीति से वितरण व्यवसाय से मार्जिन बढ़ाने में मदद मिलेगी और लंबे समय में यह मुख्य क्षमता विकसित करने में मदद करेगी। कंपनी ने ऑनलाइन डिलीवरी भी शुरू की है।
कंपनी ने अहमदाबाद में 14,000 वर्ग फुट से अधिक का एक गोदाम किराए पर लिया है जहां से वह अपनी इन्वेंट्री का प्रबंधन करती है। मैगसन 75 फीसदी उत्पाद सीधे निर्माताओं से खरीदता है जिससे बिचौलियों की दिक्कत नहीं आती है और इससे कंपनी को उच्च मार्जिन अर्जित करने में मदद मिलती है। अन्य 25 फीसदी की आपूर्ति सीधे अन्य वितरकों/थोक विक्रेताओं से की जाती है।
दिसंबर 2021 में, मैगसन ने अपना खुद का ब्रांड – आरएफ गॉरमेट लॉन्च किया। यह फ्रेंच फ्राइज़, फ़ायरी फ्राइज़, चिली गार्लिक पोटैटो शॉट्स, दिल्ली आलू टिक्की, वेजी बर्गर टिक्की, चंकी फ्राइज़, अंडे और चिकन सीक कबाब जैसे प्रीमियम उत्पाद प्रदान करता है।



You may also like

Leave a Comment