Saturday, July 4, 2026 |
Home Editorialदुनियाभर में मेड इन इंडिया स्मार्टफोन मचा रहे हैं धूम

दुनियाभर में मेड इन इंडिया स्मार्टफोन मचा रहे हैं धूम

by Business Remedies
0 comments
How many state budget announcements will be implemented?

मोबाइल फोन निर्यात के मामले में भारत तेजी से दुनिया के नक्शे पर उभर रहा है। दुनियाभर में मेड इन इंडिया स्मार्टफोन धूम मचा रहे हैं। यह देशवासियों के लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही भारत तेजी से चीन और वियतनाम के साथ अंतर को पाट रहा है। ग्लोबल ट्रेड डेटा के अनुसार फाइनेंशियल ईयर-2024 में चीन और वियतनाम से मोबाइल निर्यात में पिछले साल की तुलना में क्रमश: 2.78 और 17.6 फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान भारत से निर्यात में 40.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार भारत ने चीन और वियतनाम से मोबाइल फोन निर्यात में आई कमी का लगभग 50 फीसदी हिस्सा हासिल कर लिया है। इससे साफ है कि चीन से आपूर्ति श्रृंखला में हुए शिफ्ट का एक बड़ा हिस्सा हासिल करने का उद्देश्य पूरा हो गया है। जहां एक ओर स्मार्टफोन पीएलआई स्कीम की घोषणा चीन से सप्लाई चेन में बदलाव को पकडऩे के उद्देश्य से की गई थी। इसके परिणाम अब दिखने लगे हैं। चीन मोबाइल फोन का टॉप एक्सपोर्टर बना हुआ है, लेकिन भारत भी उसके बराबर आता दिख रहा है। पिछले दिनों जारी इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर के आंकड़ों के अनुसार, मोबाइल फोन का चीनी निर्यात वित्त वर्ष, 2023 में 136.3 अरब डॉलर से घटकर वित्त वर्ष, 2024 में 132.5 अरब डॉलर रह गया है। इसमें 3.8 अरब डॉलर यानी 2.8 फीसदी की गिरावट रही है। इसी तरह, वियतनाम में भी मोबाइल निर्यात में गिरावट देखी गई है। वित्त वर्ष, 2023 में 31.9 अरब डॉलर से घटकर वित्त वर्ष, 2024 में यह 26.27 अरब डॉलर रह गया। यानी कुल निर्यात में 17.6 फीसदी यानी 5.6 अरब डॉलर की गिरावट आई है। जल्द ही और भारत अन्य सामानों में भी दुनियाभर में अपनी धाक जमाएगा।



You may also like

Leave a Comment