Friday, March 13, 2026 |
Home » अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध से LPG सप्लाई बाधित, Electric Induction Stove की Demand बढ़ी

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध से LPG सप्लाई बाधित, Electric Induction Stove की Demand बढ़ी

गैस संकट के बीच Home Appliances कंपनियों के Shares में तेजी, कई राज्यों में Commercial LPG की कमी

by Business Remedies
0 comments

Kunjesh Kumar Patsaria | Business Remedies / Jaipur। करीब दस दिनों से चल रहे America-Israel और Iran के युद्ध की वजह से Hormuz Waterway के रास्ते Gas Supply ठप हो गई है। इसके चलते देश में Domestic और Commercial Gas Supply बाधित हो गई है। ऐसे में देश में E-Commerce Platforms पर Electric Induction Stove की Demand में तेजी देखी जा रही है और इससे बुधवार को Home Appliances बनाने वाली कंपनियों के Shares में उछाल दर्ज किया गया।

वहीं देश के कई हिस्सों में Commercial LPG Cylinder की कमी का असर अब Hotel और Restaurant कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। Gas Cylinder लेने के लिए एजेंसियों पर लंबी लाइनें लगी हैं। Delhi, Madhya Pradesh, Maharashtra, Uttar Pradesh और Rajasthan समेत कई राज्यों में Commercial Gas Cylinder Supply पर रोक से Hotels और Restaurants में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। वहीं Gas Supply को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में Essential Commodity Act 1955 लागू कर दिया है।

इसी बीच Butterfly Gandhimathi Appliances के Shares Intraday Trading में दोपहर तक 7.93% की तेजी के साथ ₹651 पर पहुंच गए। दिन के दौरान Share ने ₹660 का उच्चतम स्तर छुआ। वहीं TTK Prestige का Share 9.40% की तेजी के साथ ₹530 पर था और कारोबार के दौरान ₹556 का उच्चतम स्तर छुआ। Pigeon ब्रांड के तहत उत्पाद बेचने वाली कंपनी Stove Kraft का Share 5.05% की तेजी के साथ ₹510 पर था और अब तक के कारोबार में ₹525 का उच्चतम स्तर छू चुका है।

Algeria से अतिरिक्त Crude Oil आने की उम्मीद

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर G7 Countries अपने Emergency Oil Reserves से Supply जारी करने पर चर्चा कर रहे हैं, ताकि Global Energy Crisis को कम किया जा सके। Russia और Algeria से भी अतिरिक्त Crude Oil Supply आने की उम्मीद है।

UP में Police Security में बांटे जा रहे Cylinder

Uttar Pradesh में Gas Booking के 4 से 5 दिन बाद भी Cylinder नहीं मिल रहे हैं। Gas Agencies के बाहर लंबी लाइनें लगने लगी हैं। Gorakhpur और Siddharthnagar में Police Security के बीच LPG Cylinder बांटे जा रहे हैं। एजेंसियों पर लोग तड़के 3 बजे से ही लाइन लगाने पहुंच रहे हैं और घंटों इंतजार के बावजूद कई लोगों को Cylinder नहीं मिल पा रहे हैं।

वैकल्पिक Cargo मंगाने पर विचार: Thakur

Indian Oil के Chief General Manager (LPG) K. M. Thakur का कहना है कि ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है और Panic Booking से बचना चाहिए। सरकार अब America जैसे देशों से वैकल्पिक Cargo मंगाने पर विचार कर रही है।

Hotel और Restaurant बंद होने की नौबत

LPG Gas Supply बाधित होने के कारण कई जगह Hotels और Restaurants बंद होने की नौबत आ गई है। Delhi, Madhya Pradesh, Maharashtra, Uttar Pradesh, Rajasthan और Chhattisgarh समेत कई राज्यों में Commercial LPG Supply पर रोक का असर साफ दिखने लगा है।

Emergency जैसे हालात: Caterers

March महीने में कई घरों में Weddings हैं। ऐसे में परिवारों को चिंता है कि अगर Gas Cylinder Shortage जारी रही तो मेहमानों को खाना कैसे खिलाया जाएगा। कई Caterers का कहना है कि यह स्थिति लगभग Emergency जैसी हो गई है।

Electric Induction Stove को बढ़ावा देने की सलाह

Industry Experts का कहना है कि LPG Crisis को देखते हुए शहरी परिवारों को Electric Induction Stove के जरिए खाना पकाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि वैकल्पिक ऊर्जा साधनों का उपयोग बढ़ सके।



You may also like

Leave a Comment