Saturday, July 4, 2026 |
Home Business RemediesLIC ने किया “एकल कार्मिक कार्यालय” (One Man Office) का अनावरण

LIC ने किया “एकल कार्मिक कार्यालय” (One Man Office) का अनावरण

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज। एलआईसी ने अपनी सेल्स टीम को सशक्त बनाने और पॉलिसीधारकों को 24×7 डिजिटल माध्यम से निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के निरंतर प्रयासों के रूप में अपने एजेंटों के माध्यम से “एकल कार्मिक कार्यालय” ( One Man Office) ऑनलाइन सेवा का अनावरण किया। एकल कार्मिक कार्यालय के माध्यम से एलआईसी का लक्ष्य अपने सेल्सफोर्स के लिए एक व्यापक डिजिटल इकोसिस्टम प्रदान करना है, जिसमें एजेंट, विकास अधिकारी, वरिष्ठ व्यवसाय सहयोगी (SBA), मुख्य जीवन बीमा सलाहकार (CLIA), एलआईसी सहयोगी (LIC Associates) और चीफ़ ऑर्गनाइज़र (Chief Organizer) शामिल हैं, जो उनके दिन-प्रतिदिन के कार्यों में सहायता प्रदान करेगा, उनकी दक्षता और उत्पादकता को मजबूत बनाएगा तथा हमारे ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देना सुनिश्चित करेगा। यह सेवा 17-02-2025 को आरंभ की गई है। भारतीय जीवन बीमा निगम के सीईओ और एमडी, सिद्धार्थ महान्ति ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि यह जीवन बीमा को बढ़ावा देने और एलआईसी के ग्राहकों को कभी भी और कहीं भी सेवा प्रदान करने के लिए सेल्स फोर्स के हाथों में एक महत्वपूर्ण उपकरण होगा। यह 2047 ‘तक सभी के लिए बीमा’ के उद्देश्य को प्राप्त करने में भी सहायक होगा।

एकल कार्मिक कार्यालय (One Man Office) का उद्देश्य हमारे एजेंटों को पॉलिसियों की डिजिटल बिक्री, बिक्री के पश्चात ग्राहको को विभिन्न प्रकार की सेवाएं, अपने व्यवसाय पर नज़र रखने और उस हेतु प्रशिक्षण और ज्ञान पूल के रूप में कार्य करने में सहायता करना है। संक्षेप में, यह सेल्सफोर्स के हाथों में एक मोबाइल डिजिटल कार्यालय है और जिसे सभी व्यवसाय और सेवा आवश्यकताओं के लिए उपयोग में आसान एकल समाधान के रूप में विकसित करना है, जो उनके मोबाइल फोन के माध्यम से उपलब्ध होगा, इस प्रकार यह उन्हें वास्तव में हर प्रकार से आत्मनिर्भर बना देगा।
ये सेवाएं ग्राहकों को जोड़ने के लिए ANANDA प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रदान की जाती हैं और इसमें प्रीमियम कैलकुलेटर, लाभ चित्रण, E-NACH पंजीकरण, पते में परिवर्तन, ऑनलाइन ऋण अनुरोध, रिनीवल प्रीमियम भुगतान, दावा संबंधी आवश्यकताओं का प्रस्तुतीकरण आदि जैसी सुविधाएं होंगी। इसमें ग्राहकों के सहायतार्थ एजेंटों के लिए ज्ञान केंद्र, विभिन्न बीमा और स्वास्थ्य संबंधी कैलकुलेटर, कार्यालय लोकेटर, NEFT सर्च आदि भी होंगे।
एलआईसी उपयोगकर्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए चरणबद्ध तरीके से इस एप्लीकेशन में और अधिक सुविधाएं जोड़ने की योजना बना रही है।



You may also like

Leave a Comment