Monday, June 29, 2026 |
Home Corporate World‘KRM Ayurved Limited’ ने नई दिल्ली के पीतमपुरा, में एमएसएस हॉस्पिटल की इकाई स्थापित की

‘KRM Ayurved Limited’ ने नई दिल्ली के पीतमपुरा, में एमएसएस हॉस्पिटल की इकाई स्थापित की

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित ‘केआरएम आयुर्वेद लिमिटेड’ कई शहरों में अस्पतालों और क्लीनिकों के संचालन के साथ टेलीमेडिसिन परामर्श एवं आयुर्वेदिक उत्पाद निर्माण में सक्रिय कंपनी है। कंपनी ने नई दिल्ली के पीतमपुरा में आयुर्वेदिक चिकित्सा वाले एमएसएस अस्पताल की एक इकाई की स्थापना की है। यह इन-पेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) और आउट-पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) दोनों सेवाएं प्रदान करता है।

कारोबारी गतिविधियां: 3 सितंबर 2019 को निगमित केआरएम आयुर्वेद लिमिटेड देश के कई शहरों में अस्पतालों और क्लीनिकों का एक नेटवर्क संचालित कर रही है। इसके साथ ही कंपनी टेलीमेडिसिन परामर्श और बिक्री के माध्यम से विदेशों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। कंपनी आयुर्वेदिक उत्पाद, हर्बल और वानस्पतिक औषधियां, दवाएं, सप्लीमेंट और त्वचा देखभाल/स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद बना रही है। वर्तमान में, कंपनी देश भर में विभिन्न स्थानों पर 6 अस्पताल और 5 क्लीनिक संचालित कर रही है।



You may also like

Leave a Comment