जयपुर। पूना आधारित आटोमोटिव कॉम्पोनेंट बनाने वाली कंपनी क्रांति इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 30 जून 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। उक्त तिमाही में कंपनी का वित्तीय परिणाम अच्छा रहा है। 30 जून 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान तिमाही में अर्जित 20.38 करोड़ रुपए के समेकित राजस्व के मुकाबले 22.19 करोड़ रुपए का समेकित राजस्व अर्जित किया है। 30 जून 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान तिमाही में अर्जित 0.97 करोड़ रुपए की समेकित कर पश्चात शुद्ध हानि के मुकाबले 0.59 करोड़ रुपए का समेकित कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

