Wednesday, July 15, 2026 |
Home Corporate Worldकर्मचारी खर्च में बढ़ोतरी के चलते Kesolve India Limited का समेकित तिमाही लाभ गिरा 37.69 फीसदी

कर्मचारी खर्च में बढ़ोतरी के चलते Kesolve India Limited का समेकित तिमाही लाभ गिरा 37.69 फीसदी

by Business Remedies
0 comments
Consolidated quarterly profit of Kesolve India Limited fell by 37.69 percent due to increase in employee expenses

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी क्षेत्र में कार्यरत कंपनी केसोल्व इंडिया लिमिटेड ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2025 के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। कंसोलिडेटेड बैलेंसशीट के अनुसार 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 30.49 करोड़ रुपए के मुकाबले 9.87 फीसदी अधिक 33.50 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है।

31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 9.39 करोड़ रुपए के मुकाबले 37.69 फीसदी कमतर 5.85 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 137.87 करोड़ रुपए का राजस्व और 34.32 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में कर्मचारियों पर 12.41 करोड़ रुपए के खर्च के मुकाबले 17.86 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसके चलते राजस्व बढ़ने के बाद भी कंपनी का लाभ प्रभावित हुआ है।



You may also like

Leave a Comment