Monday, June 29, 2026 |
Home CommodityJSW Group के चेयरमैन सज्जन जिंदल को AIMA Managing India अवार्ड्स में मिला ‘Business Leader of Decade’ का पुरस्कार

JSW Group के चेयरमैन सज्जन जिंदल को AIMA Managing India अवार्ड्स में मिला ‘Business Leader of Decade’ का पुरस्कार

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली    JSW Group के चेयरमैन सज्जन जिंदल को 15वें AIMA Managing India अवार्ड्स में प्रतिष्ठित ‘Business Leader of Decade’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान JSW Group को एक वैश्विक समूह में विस्तारित करने में उनके परिवर्तनकारी नेतृत्व के लिए दिया गया है।
जिंदल को यह पुरस्कार आज यहां आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और विशिष्ट अतिथि श्री जितिन प्रसाद, वाणिज्य एवं उद्योग; इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री की उपस्थिति में प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र केपीएमजी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी येजदी नागपुरेवाला ने पढ़ा। जिंदल के नेतृत्व में, जेएसडब्ल्यू समूह ने उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है, जिससे उसका राजस्व दोगुना से भी अधिक होकर 24 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। उनकी रणनीतिक दृष्टि के कारण जेएसडब्ल्यू ने अपनी वार्षिक इस्पात उत्पादन क्षमता को लगभग तीन गुना बढ़ाकर 39 मिलियन टन कर लिया है, साथ ही समूह को अक्षय ऊर्जा और सीमेंट निर्माण में एक मुख शक्ति के रूप में स्थापित किया है।
यह पुरस्कार भारत के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की पहल के साथ जेएसडब्ल्यू समूह को जोडऩे में जिंदल की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देता है। उनके नेतृत्व में, जेएसडब्ल्यू भारत के बंदरगाह क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी निजी कंपनी के रूप में उभरी है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहनों और सैन्य ड्रोन सहित भविष्य-केंद्रित क्षेत्रों में भी कदम रख रही है।

 



You may also like

Leave a Comment