Wednesday, July 1, 2026 |
Home Corporate WorldJ.K. Cement द्वारा फ़ाचर अहिरान में पशुधन विकास परियोजना के अंतर्गत उत्पन्न बछड़ा बछड़ी रैली का आयोजन किया

J.K. Cement द्वारा फ़ाचर अहिरान में पशुधन विकास परियोजना के अंतर्गत उत्पन्न बछड़ा बछड़ी रैली का आयोजन किया

by Business Remedies
0 comments

निंबाहेड़ा | जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत कार्यरत कार्यदायी संस्था जे.के. ट्रस्ट के माध्यम से समेकित पशुधन विकास परियोजना संचालित की जा रही है। यह परियोजना JK Cement Limited के निंबाहेड़ा व मांगरोल प्लांट के समीपवर्ती 25 ग्राम पंचायतों में क्रियान्वित है। इस योजना के अंतर्गत पशु नस्ल सुधार, चिकित्सा शिविर, टीकाकरण, हरा चारा उत्पादन एवं महिला पशुपालकों के प्रशिक्षण के माध्यम से पशुपालकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना JK Cement Limited का मुख्य उद्देश्य है।

विगत कई वर्षों से जे.के. ट्रस्ट, निम्बाहेड़ा द्वारा कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से उन्नत नस्ल की नई पीढ़ियों द्वारा दूध उत्पादन में सुधार किया जा रहा है, जिससे पशुपालकों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। फाचर अहीरान में JK Cement Works Limited, निंबाहेड़ा के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल, एच.आर. हेड प्रभाकर मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में संचालित पशुधन विकास परियोजना के अंतर्गत उत्पन्न बछड़ा बछड़ी रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस रैली फाचर अहिरान ग्राम पंचायत के 105 पशुपालकों ने भाग लिया। सभी पशुपालकों ने पूर्व में ही नामांकन कर अपने पशुओं पंजीकरण कराया था।

पशुपालन विभाग के उप निदेशक Dr. O.P. Mehra, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी लड्सरावन Dr. Purshottam Gupta एवं पशु चिकित्सा अधिकारी मांगरोल Dr. Anil Maurya की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिन्होंने मुर्रा नस्ल की भैंसों, गिर नस्ल की गायों एवं Holstein Friesian (HF) नस्ल के बछड़ा बछड़ी का मूल्यांकन किया। इसके पश्चात तीनों नस्लों के बछड़ा बछड़ी को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हेतु पशुपालकों का चयन किया गया।

इस पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ किया गया। JK Cement निंबाहेड़ा के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल ने सभी पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह कोरोना काल के संकट का सभी ने मिलकर सामना किया, अब देश में ऊर्जा भंडार का संकट आने वाला है, पशुपालक गोबर गैस बनाकर इस संकट की घड़ी से लड़ सकते हैं। साथ ही सभी पशुपालकों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।

JK Cement निंबाहेड़ा के एच.आर. हेड प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि JK Cement Limited सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। पशुपालकों से कहा कि दूध से बनने वाले उत्पादों को बाजारों में बेचकर अच्छी आमदनी प्राप्त की जा सकती है। जे.के. ट्रस्ट के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर Dr. Ravi Yadav ने बताया कि जे.के. परिवार स्वतंत्रता पूर्व से ही समाज सेवा के कार्यों में संलग्न है। उन्होंने बताया कि इस रैली के माध्यम से पशुपालकों को यह संदेश दिया जा रहा है कि पशु नस्ल सुधार के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

पशुपालन विभाग के उप निदेशक Dr. O.P. Mehra ने बताया कि पशुपालन विभाग अपनी सीमित संसाधनों की वजह से sex sorted semen के उचित परिणाम नहीं दिखा पा रहा है। JK Cement के यूनिट हेड से निवेदन करते हुए कहा कि JK Cement इस sex sorted semen की उपयोगिता बढ़ाने में सहयोग देने की योजना बनाए। साथ ही पशुपालकों के लिए विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किए गए, जिनमें पशुओं के पोषण, रोग प्रबंधन, नस्ल सुधार तकनीकों एवं आधुनिक दुग्ध उत्पादन विधियों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

अंत में संयुक्त पशु चिकित्सा टीम द्वारा मूल्यांकन किए गए तीनों नस्ल के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को पुरस्कार प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर फीचर अहिरान ग्राम पंचायत के सरपंच विक्रम अहीर, युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलेश अहीर एवं JK Cement के राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे। उपस्थित पशुपालकों ने कार्यक्रम की सराहना की और इस तरह की गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।



You may also like

Leave a Comment