Tuesday, July 7, 2026 |
Home Business RemediesJIO Cinema और Disney+Hotstar का मिलन

JIO Cinema और Disney+Hotstar का मिलन

भारत में मनोरंजन और स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग का नया अनुभव

by Business Remedies
0 comments
Jio Cinema and Disney+Hotstar come together

मुंबई, 15 फरवरी, 2025: हाल ही में वायकॉम-18 और स्टार इंडिया के विलय से बने जियोस्टार ने जियो हॉटस्टार लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म पर जियो सिनेमा और डिज़्नी+हॉटस्टार जैसे दो प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एक साथ आ गए हैं। करीब 3 लाख घंटे के मनोरंजन, लाइव स्पोर्ट्स कवरेज और 50 करोड़ से अधिक यूजर्स के साथ जियो हॉटस्टार मनोरंजन की दुनिया को नए आयाम देने और दर्शकों के लिए infinite possibilities के द्वार खोलने के लिए तैयार है।

 

लॉन्च के अवसर पर जियोस्टार के डिजिटल सीईओ किरण मणि ने कहा, “जियो हॉटस्टार का मकसद भारत के हर व्यक्ति तक प्रीमियम मनोरंजन पहुंचाना है। हमारा वादा है – infinite possibilities, जिससे मनोरंजन सबका हक बने। हम एआई -ड्रिवन कंटेंट सुझाव और 19 भाषाओं में स्ट्रीमिंग के जरिए दर्शकों को बेहतरीन एक्सपीरियंस देंगे।”

 

प्रीमियम मनोरंजन को सभी के लिए सुलभ बनाने के अपने वादे के अनुरूप, जियोस्टार ने सभी को आमंत्रित किया है कि वे बिना किसी सब्सक्रिप्शन के अपने पसंदीदा शो, फिल्में और लाइव स्पोर्ट्स का आनंद लें। जो लोग बिना रुकावट और बेहतर अनुभव चाहते हैं, उनके लिए जियो हॉटस्टार ने सिर्फ 149 रुपये प्रति तिमाही के किफायती सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। मौजूदा जियो सिनेमा और डिज़्नी+हॉटस्टार यूजर्स आसानी से अपने सब्सक्रिप्शन को जियो हॉटस्टार में बदल सकते हैं।

 

जियोस्टार के एंटरटेनमेंट सीईओ, केविन वाज़ ने कहा, “जियो हॉटस्टार डिजिटल एंटरटेनमेंट के लिए एक नया मानदंड स्थापित कर रहा है। हमारा उद्देश्य हर भारतीय को उनकी भाषा और पसंद के अनुसार कंटेंट उपलब्ध कराना है, ताकि हर कोई अपनी पसंद का मनोरंजन पा सके।”



You may also like

Leave a Comment