Thursday, March 12, 2026 |
Home » Jay Bee Laminations Limited को ABI Energy Solutions Limited से 94.86 करोड़ रुपये का कार्य आदेश प्राप्त हुआ

Jay Bee Laminations Limited को ABI Energy Solutions Limited से 94.86 करोड़ रुपये का कार्य आदेश प्राप्त हुआ

by Business Remedies
0 comments
J B Laminations Limited

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित लैमिनेशन्स उत्पाद निर्माण एवं बिक्री क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी जे बी लैमिनेशन्स लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने एबीआई एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड से 3 सितंबर, 2025 को 94.86 करोड़ रुपये (सभी शुल्क और करों सहित) का कार्य आदेश प्राप्त किया है। ऑर्डर के तहत कंपनी को हरियाणा में ट्रांसमिशन लाइनों और वितरण लाइनों की इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण और कमीशनिंग के लिए संयंत्र और स्थापना सेवाएं देनी होगी। ऑर्डर को पूरा करने की अवधि 12 महीने है।

कारोबारी गतिविधियां : जेबीएलएल के पास सीआरजीओ सिलिकॉन स्टील कोर व्यवसाय में चार दशकों से अधिक का ट्रैक रिकॉर्ड है। कंपनी ने बिजली और वितरण ट्रांसफार्मर उद्योग के लिए सीआरजीओ सिलिकॉन स्टील कोर के निर्माण में अपना परिचालन वर्ष 1988 में शुरू किया था और वर्तमान में कंपनी की नोएडा में दो विनिर्माण इकाइयां हैं। अब कंपनी की तीसरी निर्माण इकाई शुरू हुई है।

उद्योग में प्रमोटरों के व्यापक अनुभव और कंपनी के लंबे परिचालन ट्रैक रिकॉर्ड ने कंपनी को वर्षों से बाजार में अपनी उपस्थिति बनाने में मदद की है। जेबीएलएल की ताकत कच्चे माल की सोर्सिंग और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में इसकी विशेषज्ञता में निहित है। कंपनी के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मौजूद कोल्ड रोल्ड ग्रेन ओरिएंटेड (सीआरजीओ) स्टील कंपनियों के साथ अच्छी तरह से स्थापित और मजबूत संबंध हैं, जो कंपनी को कच्चे माल की कुशल खरीद में मदद करते हैं। कंपनी का भारत के अलावा सऊदी अरब और नेपाल जैसे देशों में भौगोलिक रूप से डायवर्सिफाइड ग्राहक आधार है।



You may also like

Leave a Comment