Friday, July 3, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Jainik Power Cables Limited’का IPO

आज खुलेगा ‘Jainik Power Cables Limited’का IPO

निवेशक 12 जून 2025 तक कर सकेंगें कंपनी के आईपीओ में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रमेडीज/नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित ‘जैनिक पावर केबल्स लिमिटेड’ प्रमुखता से एल्यूमीनियम वायर रॉड का निर्माण एवं बिक्री करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा पावर केबल का संयत्र स्थापित करने, कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी की आवश्यकता पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर 12 जून 2025 को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: मई 2011 में निगमित, जैनिक पावर केबल्स लिमिटेड 2023 से एल्यूमीनियम वायर रॉड का निर्माण कर रही है और धातु उद्योग में एक दशक से अधिक का अनुभव है और कंपनी पहले एल्यूमीनियम रॉड का व्यापार कर रही थी। कंपनी पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा (ईएचएस) मानकों का पालन करते हुए एल्युमीनियम वायर रॉड बनाती और आपूर्ति करती है, जैसा कि आईएसओ प्रमाणन द्वारा प्रमाणित है। कंपनी 9.5 एमएम के एल्युमीनियम वायर रॉड बनाती है। कंपनी को हरियाणा पॉल्यूशन बोर्ड से हानिकारक तत्वों जैसे मिनरल/ सिंथेटिक ऑयल को हाइड्रोलिक सिस्टम्स में इस्तेमाल करने और सार संभाल करने की छूट मिली हुई है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 67.38 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 0.14 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 338.62 करोड़ रुपए का राजस्व और 5.01 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 351.68 करोड़ रुपए का राजस्व और 9.23 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी साल दर साल अच्छे वित्तीय परिणाम प्रस्तुत कर रही है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘जैनिक पावर केबल्स लिमिटेड’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 12 जून 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 46,63,200 शेयर 100 से 110 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 51.30 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी फास्ट ट्रैक फिनसेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment