Friday, July 17, 2026 |
Home Corporate WorldITCONS E-SOLUTIONS LTD ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से 2.19 करोड़ रुपए का ऑर्डर हासिल किया

ITCONS E-SOLUTIONS LTD ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से 2.19 करोड़ रुपए का ऑर्डर हासिल किया

by Business Remedies
0 comments
Itcons E-Solutions Ltd.

नई दिल्ली। प्रमुख मानव संसाधन क्षेत्र में कार्यरत कंपनी इटकॉन्स ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय से एक नया कार्य आदेश प्राप्त किया है। यह आदेश 2 वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर 23 उच्च कुशल जनशक्ति संसाधनों की आपूर्ति से संबंधित है। अनुबंध का कुल मूल्य 2,19,89,056.97 रुपये (दो करोड़ उन्नीस लाख अस्सी हजार छप्पन और सत्तानबे पैसे मात्र) है, जिसमें सभी लागू कर शामिल हैं। यह कार्य आदेश कंपनी के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ कंपनी के सहयोग को और मजबूत करेगा।

कारोबारी गतिविधियां:
इटकोंस ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड ह्यूमन रिसोर्स सर्विसेज देने का काम करती है। कंपनी मुख्य रूप से संगठित क्षेत्र में सार्वजनिक और निजी दोनों संगठनों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी द्वारा मुख्य रूप से दो प्रकार की सेवाएं दी जा रही है। 1. मेनपावर सप्लाई/रिकू्रटमेंट सर्विस 2. मेनपावर सोर्सिंग/ स्टाफिंग सर्विसेज निगमन के बाद से ‘इटकोंस ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड’ अनुबंधित कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों की टीम बन गई है। कंपनी स्टाफिंग और भर्ती, सूचना प्रौद्योगिकी, एफएमसीजी, खाद्य आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करती है। इटकोंस ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड अपनी सेवाओं की पेशकश को विकसित कर रही है ताकि अपने ग्राहकों को कंपनी की सेवाओं के माध्यम से उनकी एंड-टू-एंड एचआर जरूरतों का समर्थन किया जा सके। कंपनी की सेवाओं की श्रेणी को निम्नलिखित व्यवसायों के अंतर्गत विभाजित किया गया है: 1. आईटी स्टाफिंग 2. जनरल स्टाफिंग 3. री-बेजिंग 4. रिक्रूटमेंट प्रोसेस आउटसोर्सिंग 5. पास थ्रो सर्विसेज 6. पेरोल सर्विसेज 7. मैनेज्ड आईटी सर्विसेज 8. प्रोडक्ट इंस्टॉलेशन एवं सर्विसिंग सॉल्यूशन 9. परमानेंट हायरिंग कंपनी ने गत 15 वर्षों में बड़ी संख्या में लोगों को काम दिलवाया है। कंपनी को मूल रूप से आईटी स्टॉफिंग से ऑर्डर मिल रहे हैं। कंपनी द्वारा विप्रो, एलटीटाई माईंडट्री, टीवीएसई, इनफिनाइट सॉल्यूशंस, एचसीएल इत्यादि प्रमुख कंपनियों को सर्विस प्रदान की जा रही है। कंपनी को अच्छी सर्विस देने पर ग्राहक कंपनियों से नियमित रूप से ऑर्डर मिल रहे हैं।



You may also like

Leave a Comment