Wednesday, July 1, 2026 |
Home Corporate Worldआज खुलेगा ‘Sanstar Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Sanstar Limited’ का IPO

निवेशक 23 जुलाई 2024 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments
'Sanstar Limited'

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। अहमदाबाद आधारित ‘Sanstar Limited’ देश वृहद स्तर पर फूड, पालतू जानवर फूड और अन्य औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए विशेष संयंत्र-आधारित उत्पाद और इनग्रेडिएंट्स बनाने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा धुले निर्माण इकाई के विस्तार के लिए पूंजीगत व्यय आवश्यकता के वित्तपोषण, कंपनी द्वारा लिए गए कुछ उधारों का आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतान और/या पूर्व-भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई और एनएसई मैनबोर्ड पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर २३ जुलाई को बंद होगा।
1982 में स्थापित, सैनस्टार लिमिटेड भारत में फूड, पालतू जानवर फूड और अन्य औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए विशेष संयंत्र-आधारित उत्पाद और इनग्रेडिएंट्स बनाती है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में तरल ग्लूकोज, सूखे ग्लूकोज सॉलिड्स, माल्टोडेक्सट्रिन पाउडर, डेक्सट्रोज मोनोहाइड्रेट, देशी मक्का स्टार्च, संशोधित मक्का स्टार्च और जर्म, ग्लूटेन, फाइबर व फोर्टिफाइड प्रोटीन जैसे उप-उत्पाद शामिल हैं।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 504.17 करोड़ रुपए एवं 15.92 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 1209.67 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 41.81 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में 1081.68 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 66.77 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 6.17 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की कुल असेट्स 527.57 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 215.91 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 225.18 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 127.64 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.5 गुना है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है।

IPO के संबंध में जानकारी: ‘Sanstar Limited’ का आईपीओ आज खुलकर 23 जुलाई 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 90 से 095 95 रुपए प्रति शेयर के भाव से 2 रुपए प्रति बुक वैल्यू से 53,700,000 शेयर जारी कर 510.15 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इसमें से 113.05 करोड़ रुपए कंपनी शेयर धारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल के शेयर बिक्री कर हासिल किए जाएंगे। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment