बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। जयपुर आधारित ‘Rajputana Industries Limited’ रीसाइकिल्ड स्क्रैप धातु से तांबा, एल्यूमीनियम, पीतल और विभिन्न मिश्र धातुओं में अलौह धातु उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला का निर्माण करती है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, ग्रिड सौर ऊर्जा उत्पादन प्रणाली की खरीद और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कपंनी का आईपीओ आज खुलकर १ अगस्त को बंद होगा।
यह करती है कंपनी: Rajputana Industries Limited की स्थापना 2011 में हुई थी और रीसाइकिल्ड स्क्रैप धातु से तांबा, एल्यूमीनियम, पीतल और विभिन्न मिश्र धातुओं में अलौह धातु उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला का निर्माण करती है। कंपनी खुले बाजारों से प्राप्त स्क्रैप धातु से एल्यूमीनियम, तांबा या पीतल आदि धातुओं के बिलेट्स बनाती है। कंपनी द्वारा बढय़िा स्क्रैप धातु को राजस्थान के सीकर स्थित कंपनी की अपनी विनिर्माण सुविधा में रीसाइक्लिंग के माध्यम से बिलेट्स में संसाधित किया जाता है।
वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 244.50 करोड़ रुपए एवं 2.63 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 255.24 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 3.09 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 327.01 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 5.12 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 1.57 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की कुल असेट्स 149.74 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 32.57 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 29.36 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज नेटवर्थ से कम है। इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘Rajputana Industries Limited’ का NSE Emerge Platform पर आज खुलकर 1 अगस्त 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 62,85,000 शेयर 36 रुपए से 38 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 23.88 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 3000 शेयरों का है। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी होलानी कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

