Sunday, December 14, 2025 |
Home » Insolation Energy की सहायक कंपनी इन्सोलेशन ग्रीन एनर्जी को मिले 516.05 करोड़ रुपए के आर्डर 

Insolation Energy की सहायक कंपनी इन्सोलेशन ग्रीन एनर्जी को मिले 516.05 करोड़ रुपए के आर्डर 

by Business Remedies
0 comments
Insolation Energy Limited
जयपुर। जयपुर आधारित प्रमुख सोलर माड्यूल निर्माता कंपनी इन्सोलेशन एनर्जी लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, इन्सोलेशन ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड ने 516.05 करोड़ (पांच सौ सोलह करोड़ पाँच लाख रुपये मात्र) का बिक्री आदेश प्राप्त कर लिया है, जिसमें जीएसटी भी शामिल है।
    कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी इन्सोलेशन ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को एक प्रमुख आईपीपी कंपनी द्वारा सोलर पीवी मॉड्यूल एन टाइप टॉपकॉन की आपूर्ति के लिए 357.00 करोड़ (तीन सौ सत्तावन करोड़ रुपये मात्र) का क्रय आदेश भी प्राप्त हुआ है, जिसमें जीएसटी भी शामिल है।
    कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी इन्सोलेशन ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को आंध्र प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर पीएम कुसुम योजना के तहत विभिन्न कंपनियों द्वारा अपनी परियोजनाओं के लिए सौर पीवी मॉड्यूल की आपूर्ति के लिए जीएसटी सहित कुल 159.05 करोड़ (केवल एक सौ उनचास करोड़ रुपये) का क्रय आदेश दिया गया है। इन दोनों क्रय आदेशों से कंपनी के राजस्व में कुल वृद्धि 516.05 करोड़ रुपए होगी।


You may also like

Leave a Comment