Sunday, July 12, 2026 |
Home Breaking Newsभारत का निर्यात नवम्बर में बढक़र 67.8 अरब डॉलर रहा

भारत का निर्यात नवम्बर में बढक़र 67.8 अरब डॉलर रहा

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली (आईएएनएस)। भारत का कुल निर्यात (वस्तु और सेवाओं को मिलाकर) नवंबर 2024 में सालाना आधार पर 9.59 प्रतिशत बढक़र 67.79 अरब डॉलर हो गया है। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा दी गई। इस साल अप्रैल से नंवबर की अवधि में भारत के वस्तु निर्यात का संचयी मूल्य सालाना आधार पर 2.17 प्रतिशत बढक़र 284.31 अरब डॉलर हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में 278.26 अरब डॉलर था।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2024 के दौरान वस्तु निर्यात 32.11 अरब डॉलर रहा है, जो नवंबर 2023 में 33.75 अरब डॉलर था। इसमें मामूली गिरावट दर्ज की गई। इसकी मुख्य वजह पेट्रोलियम निर्यात में कमी आना है।

नवंबर में गैर-पेट्रोलियम वस्तुओं का निर्यात 28.40 अरब डॉलर रहा है, जो नवंबर 2023 में 26.36 अरब डॉलर था। इसमें सालाना आधार पर 7.75 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वैश्विक अस्थिरता के कारण शिपिंग मार्ग बाधित होने के बाद भी नवंबर 2024 में वस्तुओं के निर्यात वृद्धि में मुख्य भूमिका, इंजीनियरिंग गुड्स, चावल, समुद्री उत्पाद और रेडी-मेड गारमेंट्स की रही। इलेक्ट्रॉनिक गुड्स का निर्यात नवंबर 2023 में 2.24 अरब डॉलर से 54.72 प्रतिशत बढक़र नवंबर 2024 में 3.47 अरब डॉलर हो गया। इंजीनियरिंग गुड्स का निर्यात नवंबर 2023 में 7.82 अरब डॉलर से 13.75 प्रतिशत बढक़र नवंबर 2024 में 8.90 अरब डॉलर हो गया।चावल का निर्यात नवंबर 2023 में 0.59 अरब डॉलर से 95.18 प्रतिशत बढक़र नवंबर 2024 में 1.14 अरब डॉलर हो गया।समुद्री उत्पाद निर्यात नवंबर 2023 में 0.64 अरब डॉलर से 17.82 प्रतिशत बढक़र नवंबर 2024 में 0.76 अरब डॉलर हो गया। रेडीमेड गारमेंट्स का निर्यात नवंबर 2023 में 1.02 अरब डॉलर से 9.81 प्रतिशत बढक़र नवंबर 2024 में 1.12 अरब डॉलर हो गया।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर 2024 में कुल आयात (वस्तु और सेवाओं को मिलाकर) 87.63 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जो नवंबर 2023 की तुलना में 27.47 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

नवंबर 2024 में सोने का आयात 14.8 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सोने के आयात में उछाल के कारण नवंबर में वस्तु व्यापार घाटा 27.14 अरब डॉलर से बढक़र 37.84 अरब डॉलर हो गया है।



You may also like

Leave a Comment