Home » कमजोर वैश्विक संकेतों से Share Market लाल निशान में खुला

कमजोर वैश्विक संकेतों से Share Market लाल निशान में खुला

by Business Remedies
0 comments
Stock Market LIVE Updates showing Sensex down and Nifty below 26150

Mumbai, 15 दिसंबर (IANS)। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार Monday के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सुबह 9:17 पर Sensex 233 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,034 और Nifty 84 अंक या 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 29,960 पर था।

शुरुआती सत्र में बाजार पर दबाव बनाने का काम Realty और Auto shares कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक Nifty Auto 0.85 प्रतिशत और Nifty Realty 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इसके अलावा IT, PSU Bank, Financial, Metal, Energy, Commodity और Services सेक्टर्स लाल निशान में थे।

Midcap और Smallcap में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। Nifty Midcap 100 Index 214.85 अंक या 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,067 और Nifty Smallcap 100 Index 12 अंक की मामूली कमजोरी के साथ 17,381 पर था।

Sensex pack में Asian Paints, UltraTech Cement, BEL, HUL और L&T gainers थे। वहीं M&M, Trent, NTPC, Power Grid, Bharti Airtel, Maruti Suzuki, Eternal (Zomato), Bajaj Finserv, Kotak Mahindra Bank, TCS, Infosys, HCLTech, Sun Pharma, Bajaj Finance और Titan losers थे।

व्यापक बाजार का रुझान नकारात्मक बना हुआ है और बढ़ने वाले शेयरों की अपेक्षा गिरने वालों की संख्या अधिक है। वैश्विक बाजारों में कमजोरी का रुझान देखा जा रहा है। Tokyo, Shanghai, Hong Kong और Seoul लाल निशान में थे, जबकि Jakarta और Bangkok भी लाल निशान में थे। US stock market भी Friday को लाल निशान में बंद हुए थे।

इसके अतिरिक्त, commodity segment में कारोबार मजबूत बना हुआ है। Brent Crude 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 57.57 dollar per barrel और WTI Crude 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 61.46 dollar per barrel पर था। इसके अलावा Gold 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,359 dollar per ounce और Silver 1.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.86 dollar per ounce पर था।



You may also like

Leave a Comment