भारतीय शेयर बाजार (Indian stock market) सोमवार को लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में Sensex 82,159.97 पर 466.26 अंक (0.56%) की गिरावट के साथ और Nifty 25,202.35 पर 124.70 अंक (0.49%) की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
बाजार में गिरावट का मुख्य कारण IT शेयरों (Tech Stocks) में बिकवाली रही। Nifty IT Index 2.95% की बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके अलावा Nifty Pharma -1.47%, Nifty FMCG -0.47%, Nifty Services -0.46%, Nifty Healthcare -1.07%, Nifty PSE -0.29% भी कमजोर रहे।
दूसरी तरफ Nifty Metal +0.39%, Nifty Energy +0.69%, Nifty Commodities +0.69%, Nifty Consumption +0.24% की हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।
Midcap और Smallcap Markets भी बिकवाली से अछूते नहीं रहे। Nifty Midcap 100 Index 58,699.50 पर -0.67% और Nifty Smallcap 100 Index 18,288.90 पर -1.17% की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
Top Gainers & Losers:
-
Gainers: Eterna (Zomato), Bajaj Finance, Adani Ports, Ultratech Cement, Axis Bank, HUL, Bajaj Finserv, NTPC, Power Grid
-
Losers: Tech Mahindra, TCS, Infosys, HCL Tech, Tata Motors, Trent, L&T, SBI, ITC
Market Insight:
Vikram Kasat, PL Capital, ने कहा, “नए अमेरिकी executive order से Indian IT sector के margins पर दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, $1,00,000 visa fee का FY27E margins पर औसतन 40 basis points का असर पड़ेगा, जो अधिकांश कंपनियों के लिए मामूली है क्योंकि H-1B visa dependency पहले ही कम हो चुकी है।”
Market Opening:
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी लाल निशान में हुई थी। सुबह 9:26 बजे Sensex 82,772 पर -189 अंक (0.23%) और Nifty 25,286 पर -40 अंक (0.16%) के साथ कारोबार कर रहा था।
