Sunday, December 14, 2025 |
Home » भारत का मानव-निर्मित फाइबर और Technical Textiles का निर्यात तेजी से बढ़ा, 2030 तक 100 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद

भारत का मानव-निर्मित फाइबर और Technical Textiles का निर्यात तेजी से बढ़ा, 2030 तक 100 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies / Mumbai (IANS)। भारत का मानव-निर्मित फाइबर और Technical Textiles का निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में क्रमशः 6.5 प्रतिशत और 15 प्रतिशत बढ़ रहा है। यह दिखाता है कि देश का Textile Sector तेजी से विकास कर रहा है। यह जानकारी केंद्रीय Textile और विदेश राज्य मंत्री Pabitra Margherita की ओर से दी गई। उन्होंने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य विकसित भारत 2047 Vision के तहत देश के Textile निर्यात को 2030 तक 100 अरब डॉलर और देश के Textile Market को 350 अरब डॉलर का बनाना है। साथ ही कहा कि वैश्विक बाजार में मांग तेजी से बढ़ रही है और भारत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बड़ी हिस्सेदारी के लिए तैयार है। भारत High-quality उत्पादों के जरिए वैश्विक स्तर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो रहा है और दुनिया के बड़े Textile आयातकों के लिए एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में उभर रहा है।

Margherita ने Mumbai में Manmade and Technical Textiles Export Promotion Council (MATEXIL) के 2023-24 और 2024-25 के Export Award Function को संबोधित करते हुए कहा, “Textile की Global Demand अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर है, और दुनिया तेजी से High-performance, Functional और Sustainable Material की तरफ जा रही है। भारत इस बदलाव का जवाब मजबूती और Confidence के साथ दे रहा है।”

केंद्रीय मंत्री ने Technical Textiles में Export Excellence के लिए Awards दिए। इस Sector के करीब 80 बेहतरीन Performers को अलग-अलग Category में सम्मानित किया गया।

Margherita ने कहा कि यह Celebration सिर्फ विजेताओं को पहचानने के बारे में नहीं था, बल्कि हर उस Worker, Engineer, Designer, Entrepreneur और Exporter को भी पहचान देने के बारे में था जो Textile Sector को आगे बढ़ाते हैं।

उन्होंने कहा, “आपका काम लाखों परिवारों को ताकत देता है और हमारे देश को गर्व देता है।”

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, देश Manmade Fiber और Technical Textiles Sustainable और Advanced Material की तरफ Global बदलाव में सबसे आगे हैं।

Textile मंत्रालय ने Production Linked Incentive (PLI) Scheme और National Technical Textiles Mission जैसी बदलाव लाने वाली पहल लागू की हैं, जो Value Chain के हर Stage पर क्षमताओं को बढ़ा रही हैं।



You may also like

Leave a Comment