Wednesday, September 2, 2026 |
Home Business and EconomyRefurbished Smartphone Market में भारत की तेज रफ्तार, 2026 में 16% Growth का अनुमान

Refurbished Smartphone Market में भारत की तेज रफ्तार, 2026 में 16% Growth का अनुमान

नए Smartphones की बढ़ती कीमतों के बीच Premium Refurbished Devices की मांग में इजाफा

by Business Remedies
0 comments
Refurbished smartphones market growth in India 2026

Refurbished Smartphones की बढ़ती लोकप्रियता
भारत में Refurbished Smartphone Market तेजी से विस्तार कर रहा है। Counterpoint Research की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से जून 2026 के दौरान भारत में Refurbished Smartphones की बिक्री में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, इसी अवधि में नए Smartphones की बिक्री में करीब 11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

कीमतों के दबाव से बढ़ी मांग
रिपोर्ट के मुताबिक, नए Smartphones की बढ़ती कीमतें खासतौर पर Entry और Mid-range Segment में ग्राहकों को प्रभावित कर रही हैं। Price Sensitive Consumers अब कम कीमत में बेहतर Features हासिल करने के लिए Refurbished Devices की ओर रुख कर रहे हैं।

Samsung और Apple का दबदबा
भारत के Refurbished Smartphone Market में Samsung सबसे आगे रहा है। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 30 प्रतिशत रही, जबकि Apple 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा। खासतौर पर Apple को Organised Refurbished Market में इस बदलाव का बड़ा फायदा मिल रहा है। iPhone 13 सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले Refurbished Models में शामिल हो गया है, क्योंकि यह Premium Experience को किफायती कीमत में उपलब्ध कराता है।

Premium Features कम कीमत में उपलब्ध
Counterpoint Research के Senior Analyst Prachir Singh ने कहा कि बढ़ती Memory Prices ने Consumers के लिए Value Equation को बदल दिया है। नए Smartphones महंगे होने के कारण Refurbished Devices Premium Specifications तक पहुंच का किफायती विकल्प बन रहे हैं। Easy EMI और Financing Options ने भी इस Segment को आम ग्राहकों तक पहुंचाने में मदद की है।

Trade-in Programs से मिलेगा बढ़ावा
रिपोर्ट के अनुसार, Trade-in और Exchange Programs भी Refurbished Smartphone Market के लिए Growth Drivers बन रहे हैं। इसके अलावा Certified Refurbishment की मांग भी धीरे-धीरे बढ़ रही है, जिससे Consumers का भरोसा मजबूत हो रहा है।

2026 में 16% Growth का अनुमान
Counterpoint Research के Research Director Tarun Pathak के अनुसार, नए Devices की बढ़ती कीमतों के बीच Refurbished Smartphones को अपनाना Consumers के व्यवहार में बड़ा बदलाव दर्शाता है। Research Firm का अनुमान है कि भारत का Refurbished Smartphone Market वर्ष 2026 में 16 प्रतिशत की Growth दर्ज कर सकता है।



You may also like

Leave a Comment