मंजूरी का कदम: भारत ने dengue से बचाव के लिए अपने पहले Vaccine Qdenga को marketing authorisation दे दिया है। Ministry of Health and Family Welfare के तहत Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO) ने quality, safety और efficacy के मूल्यांकन के बाद इसे मंजूरी दी। Vaccine को Takeda GmbH, Germany ने विकसित किया है और Takeda Biopharmaceuticals India Pvt. Ltd. इसे import करेगी।
कौन लगवा सकता है: Qdenga को 4 से 60 वर्ष के लोगों में dengue की रोकथाम के लिए मंजूरी मिली है। इसका schedule दो doses का है। प्रत्येक dose 0.5 ml होगी और दोनों के बीच तीन महीने का अंतर रहेगा। इसे subcutaneous injection के रूप में दिया जाएगा। Vaccination से पहले डॉक्टर की सलाह और सरकारी guidelines का पालन जरूरी होगा।
कैसे करता है काम: यह live, attenuated tetravalent Vaccine है। Recombinant DNA technology से तैयार Qdenga शरीर की immune response को सक्रिय कर dengue virus के चारों serotypes के खिलाफ सुरक्षा विकसित करने के लिए design किया गया है।
Clinical Trial का आधार: Health Ministry के अनुसार approval को clinical programme के data का समर्थन मिला है। Brazil, Thailand और Sri Lanka समेत आठ से अधिक देशों में studies हुईं। भारत में 4 से 60 वर्ष के participants पर हुई pivotal Phase III study के निष्कर्ष review में शामिल किए गए।
Global पहचान: Qdenga को European Union, United Kingdom, Switzerland, Indonesia, Malaysia और Thailand समेत कई देशों में approval मिल चुका है। इसे World Health Organization (WHO) की prequalification प्राप्त है और दुनिया में करोड़ों doses वितरित की जा चुकी हैं।
बचाव जारी रखना जरूरी: सरकार ने स्पष्ट किया है कि vaccination, mosquito control का विकल्प नहीं है। पानी जमा न होने देना, breeding sites हटाना, पूरी बांह के कपड़े पहनना और mosquito protection अपनाना dengue से बचाव के लिए जरूरी रहेगा।

