Wednesday, September 2, 2026 |
Home Tech Worldभारत में Data Centre क्षमता 2029 तक पहुंचेगी 6 GW, AI और Cloud निवेश से मिलेगी रफ्तार

भारत में Data Centre क्षमता 2029 तक पहुंचेगी 6 GW, AI और Cloud निवेश से मिलेगी रफ्तार

डेटा सेंटर सेक्टर में तेजी से बढ़ेगा निवेश, $110 बिलियन पूंजी की जरूरत का अनुमान

by Business Remedies
0 comments
India data centre infrastructure growth with AI and cloud technology

डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार
भारत का Data Centre उद्योग आने वाले वर्षों में तेज गति से विस्तार करने वाला है। JLL की रिपोर्ट के अनुसार, देश में Data Centre क्षमता जून 2026 के 1.6 GW से बढ़कर वर्ष 2029 तक 6 GW तक पहुंचने की उम्मीद है। इस विस्तार के लिए करीब $110 बिलियन पूंजी निवेश की आवश्यकता होगी, जिसे AI workloads और hyperscale cloud deployments से मजबूती मिलेगी।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची मांग
रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2026 की पहली छमाही में Data Centre सेक्टर में 101 MW की absorption दर्ज की गई, जो पिछले तीन वर्षों के H1 औसत से 20 प्रतिशत से अधिक रही। वहीं इस अवधि में 85 MW नई Supply जोड़ी गई, जिसका बड़ा हिस्सा Mumbai और Chennai जैसे प्रमुख बाजारों में केंद्रित रहा।

कम Vacancy और बढ़ता निवेश आकर्षण
तेजी से हुई pre-committed deliveries के कारण Data Centre की Vacancy दर घटकर रिकॉर्ड न्यूनतम 2.8 प्रतिशत पर पहुंच गई है। JLL के Managing Director, Data Centre Leasing, APAC, Rachit Mohan ने कहा कि भारत का Data Centre landscape अभूतपूर्व बदलाव के दौर से गुजर रहा है। AI आधारित Infrastructure की बढ़ती जरूरत और बड़े Hyperscale निवेश भारत को Digital Innovation के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित कर रहे हैं।

Hyperscale कंपनियों की बढ़ती भागीदारी
Global hyperscalers भारत के Data Centre बाजार को नया आकार दे रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नई क्षमता का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा self-build facilities के माध्यम से विकसित किया जाएगा। वर्ष 2029 तक hyperscale self-build से लगभग 1.4 GW क्षमता जुड़ने की उम्मीद है।

सरकारी नीतियों से बढ़ा भरोसा
हाल ही में Union Budget में Foreign cloud service providers के लिए 20 वर्षों की Tax Holiday को 31 मार्च 2047 तक बढ़ाने की घोषणा की गई। इस नीति से भारत में $50 बिलियन से अधिक विदेशी पूंजी प्रतिबद्धताएं आकर्षित हुई हैं।

भविष्य के लिए बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरत
Data Centre विस्तार के लिए करीब $4 बिलियन Real Estate Construction, $18 बिलियन Mechanical, Electrical और Plumbing Infrastructure तथा $88 बिलियन IT Equipment जैसे Servers और Racks पर खर्च होने का अनुमान है। रिपोर्ट में Small Modular Reactors (SMRs) को 2033 के बाद बड़े Data Centre campuses के लिए भविष्य के Off-grid Power Solution के रूप में संभावित विकल्प बताया गया है।



You may also like

Leave a Comment