बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। सूरत आधारित Ideal Technoplast Industries Ltd Rigid Plastic Packaging उत्पादों की घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा पूंजीगत व्यय और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की।
यह करती है कंपनी: 2012 में स्थापित, Ideal Technoplast Industries Ltd Rigid Plastic Packaging निर्माता है जो अपने उत्पादों को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों (अप्रत्यक्ष रूप से निर्यात कंपनियों और तीसरे पक्षों के माध्यम से) की बिक्री करती है। आइडियल टेक्नोप्लास्ट पेंट, कृषि, रसायन, सौंदर्य प्रसाधन, चिपकने वाले पदार्थ, स्नेहक, भोजन और खाद्य तेल जैसे उद्योगों के लिए गोल और चौकोर कंटेनर, ट्विस्ट कंटेनर और बोतलों सहित औद्योगिक पैकेजिंग समाधान प्रदान करती है। कंपनी के पास इन-हाउस डिज़ाइन और प्रिंटिंग तकनीक सहित उन्नत विनिर्माण प्रौद्योगिकियाँ हैं। सूरत में उत्पादन इकाई 20,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में बहु मंजिला तक फैली हुई है और इसमें पूरी तरह से स्वचालित लाइन सहित अत्याधुनिक तकनीक है। 31 मार्च, 2024 तक कंपनी में कुल 28 कर्मचारी कार्यरत थे।
वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2021 में कंपनी ने कुल राजस्व 5.69 करोड़ रुपए एवं 9.82 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ,वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 5.68 करोड़ रुपए एवं 10.53 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 11.99 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 50.62 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में 29 फरवरी 2024 तक कंपनी ने 24.24 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 3.27 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में 29 फरवरी 2024 तक कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 13.47 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में 29 फरवरी 2024 तक कंपनी की कुल असेट्स 15.08 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 7.43 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 3.75 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 4.56 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज नेटवर्थ के मुकाबले कम है और इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार अधिक नहीं है।
प्रवर्तकों का अनुभव:

प्रफुल करसनभाई वाघासिया
43 वर्षीय प्रफुल करसनभाई वाघासिया कंपनी के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक हैं। उन्होंने 2000 में बीजेवीएम कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है तब से ही वह बहुत ही छोटे स्तर पर चालु हुई कंपनी की बागडोर संभाल रहे है। उन्हें प्लास्टिक पैकेजिंग उद्योग में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनुभव के आधार पर ही उन्होनें 24 अगस्त, 2012 से आइडियल टेक्नोप्लास्ट इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी शुरू की।

विपुल दुलाभाई मेंदापारा
43 वर्षीय विपुल दुलाभाई मेंदापारा कंपनी के प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने 2000 में सरदार पटेल विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। वे 24 अगस्त, 2012 से कंपनी/फर्म से जुड़े हुए हैं और तब से वे व्यवसाय में मानव संसाधन और विपणन पहलुओं का ध्यान रखते हैं और उन्हें प्लास्टिक पैकेजिंग उद्योग में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

गौरवभाई छगनभाई गोपानी
46 वर्षीय गौरवभाई छगनभाई गोपानी कंपनी के कार्यकारी निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी हैं। गौरव भाई ने 2001 में सरदार पटेल विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। वे 01 अक्टूबर, 2020 से कंपनी/फर्म से जुड़े हुए हैं और टैब से पासवर्ड और गुणवत्ता जांच की देखभाल कर रहे हैं और उनका प्लास्टिक निर्माण में करीब 4 साल से अधिक का अनुभव है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘Ideal Technoplast Industries Ltd ’ का IPO NSE Emerge platform पर 21 अगस्त को खुलकर 23 अगस्त 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 10 रुपए फेसवैल्यू के 13,25,000 शेयर 121 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 16.03 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। कंपनी के IPO का मार्केट लॉट साइज 1000 शेयरों का है। IPO का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी स्वस्तिक इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

