Saturday, July 11, 2026 |
Home Business Remediesयुवा व्यवसाय बढ़ाने के लिए खूब मेहनत करें और नई-नई तकनीक से अपडेट रहें: राजेश शर्मा

युवा व्यवसाय बढ़ाने के लिए खूब मेहनत करें और नई-नई तकनीक से अपडेट रहें: राजेश शर्मा

by Business Remedies
0 comments

कुंजेश कुमार पतसारिया
अगर मन में कुछ कर गुजरने की ललक और मन में दृढ़ संकल्प हो तो कुछ ही समय में अपने लक्ष्य की ओर बढ़ा जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है अमर पैलेस के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश शर्मा ने। पिछले दिनों उनसे हुई बातचीत में उन्होंने बिजनेस रेमेडीज को शेयर किए अपने अनुभव।

आपकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि के बारे में बताएं।
मैं स्नातक करने के बाद अपने पुश्तैनी व्यवसाय में पिताजी के मार्गदर्शन में जुट गया। उनके बताए गए अनुभव मेरे काम आ रहे हैं।
आपने अपने व्यवसाय की शुरुआत कब की और किस तरह की सेवाएं प्रदान करते हैं?
व्यवसाय की शुरुआत वर्ष,1984 में की है। आतिथ्य सेवा उद्योग से काफी समय से जुड़ा हुआ हूं। मैं खुद, मेरी माताजी गायत्री देवी शर्मा, छोटा भाई अजय शर्मा एवं मेरा बेटा ईशान शर्मा, हम सभी मिलकर होटल प्रबंधन का संचालन सुचारू रूप से देख रहे हैं।

राजेश शर्मा

राजेश शर्मा

क्या कोई गरीबों को रिहायत प्रदान की जाती है?
गरीब लोगों को समय-समय पर आर्थिक सहयोग और भोजन व वस्त्र मुहैय्या करवाते रहते हैं।
प्रतिस्पर्धा के समय में क्या कोई कठिनाई महसूस करते हैं?
आज के समय में मार्केट में प्रतिस्पर्धा तो है ही, पर इन परिस्थिति से मुकाबला कर आगे बढऩा ही एक उद्यमी का ध्येय होना चाहिए।
आने वाले समय में व्यवसाय को और आगे कितना बढ़ाने चाहते हैं?
व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा से तत्पर रहते हैं। अपनी क्षमता और संसाधनों के अनुसार व्यवसाय को आगे बढ़ाने का लगे रहते हैं।
आप अपना आदर्श किसे मानते हैं?
पिताजी स्व. श्याम सुंदर शर्मा एवं महापुरूष शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया मेरे आइडियल रहे हैं। उनके बताए मार्गदर्शन और आदर्शों को मैं अपनी जीवन में उतारने का हमेशा प्रयास करता रहता हूं।
आप कोई सामाजिक संगठन से जुड़े हुए है या फिर सामाजिक सरोकार कार्य किए?
मैं युकोरी, इंपीरियल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, लघु उद्योग भारती, दी एम्पलॉयर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान, फोर्टी, रोटरी क्लब, संकल्प कल्चरल सोसाइटी, काव्यम्, आईएफआरएम-पिंक मेलोडिज, इंड्स ब्रो और पूर्वोत्तर बन्धु मंच से जुड़ा हूं।
कोई सम्मान या फिर पुरस्कृत हुए हैं तो बताएं?
हमें वर्ष, 1989-90 में उद्योग रत्न अवॉर्ड, वर्ष, 1990-91 में उद्योग मंत्री, राजस्थान ने उद्योग अवॉर्ड से नवाजा। इसके अलावा वर्ष,2021 में सर्वश्रेष्ठ उभरते हेरिटेज होटल में उत्कष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार और एमएसएमई सेक्टर को राजस्थान के नियोक्ता संघ की ओर से सम्मानित किया गया। वर्ष, 2022 में आतिथ्य सत्कार में सर्वोत्तम सेवाओं के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता पुरस्कार और वर्ष, 2023 में आतिथ्य के उच्च मूल्यों के साथ सर्वश्रेष्ठ हेरिटेज होटल के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता पुरस्कार प्रदान किया गया।
यूथ को व्यवसाय बढ़ाने के लिए क्या सुझाव देना चाहते हैं?
मेरा तो युवाओं से व्यवसाय बढ़ाने के लिए यही सुझाव है कि वे खूब मेहनत करें। नई-नई तकनीक से अपडेट रहें। एमएसएमई एवं स्टार्टअप इंडिया योजना में बहुत प्रबल संभावनाएं हैं। विभिन्न लोगों के संपर्क में रहें और खोजबीन करते रहें।
केंद्र सरकार और राज्य सरकार से आपकी क्या अपेक्षा हैं?
आवश्यकता के अनुसार और समय-समय पर हम सभी उद्योग के उद्यमी विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सरकार को समस्याओं एवं सुझाव के बारे में संबंधित ज्ञापन देते रहते हैं।



You may also like

Leave a Comment