उदयपुर। विश्व की सबसे बड़ी Integrated Zinc उत्पादक और वैश्विक स्तर पर Top 10 Silver उत्पादकों में शामिल Hindustan Zinc Limited ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। कंपनी ने 15,093 करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक तिमाही परिचालन राजस्व दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 77% अधिक है; 9,285 करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक तिमाही EBITDA, जो सालाना आधार पर 108% अधिक है; और 11,881 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तिमाही शुद्ध लाभ, जो सालाना आधार पर 142% अधिक है। इस प्रदर्शन का आधार रहा 271 किलो टन (KT) का अब तक का सर्वाधिक दूसरी तिमाही Mined Metal Production, 264 KT का रिकॉर्ड दूसरी तिमाही Refined Metal Production और Royalty को छोड़कर 703 अमेरिकी डॉलर प्रति टन की कम तिमाही Zinc Production Cost। दूसरी तिमाही में Silver Production 173 टन रहा, जो सालाना आधार पर 20% अधिक है और इसने Profitability में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
30 सितंबर 2026 को समाप्त छमाही में Hindustan Zinc ने 17,359 करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक EBITDA दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 108% अधिक है। कंपनी ने 11,881 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड शुद्ध लाभ भी दर्ज किया और 60% का Industry-leading EBITDA Margin हासिल किया। तिमाही में Growth Capex (विकास पूंजीगत व्यय) से पूर्व Free Cash Flow 6,389 करोड़ रुपये रहा, जिससे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, कम लागत वाले Zinc Producer के रूप में कंपनी की स्थिति और मजबूत हुई।
तिमाही के दौरान कंपनी ने कर्नाटक में Gundlupet Rare Earth Element एवं Yttrium Block के लिए Letter of Intent (आशय पत्र) प्राप्त किया, जिससे Critical Minerals में उसके Diversification को गति मिली। कुल बिजली खपत में Renewable Energy की हिस्सेदारी बढ़कर 27% हो गई और कंपनी का Zinc Alloy Plant अब अपनी 100% बिजली Renewable Energy से प्राप्त कर रहा है।
प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए Chief Executive Officer Amarendu Prakash ने कहा, “इस निर्णायक दौर में Hindustan Zinc का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। 271 KT का हमारा रिकॉर्ड दूसरी तिमाही Mined Metal Production और 264 KT का Refined Metal Production हमारे Operations, Assets और हमारे लोगों की ताकत को दर्शाता है। हम Energy Transition को समर्थन देने के लिए Disciplined Growth, AI-based Innovation और अपने Critical Minerals Portfolio को आगे बढ़ाने पर केंद्रित हैं और साथ ही Stakeholders के लिए Long-term Value सृजित कर रहे हैं।”

