Tuesday, July 7, 2026 |
Home CommodityHindustan Zinc द्वारा डिजिटल ऑक्शन के माध्यम से Online Metal खरीद के युग की शुरुआत

Hindustan Zinc द्वारा डिजिटल ऑक्शन के माध्यम से Online Metal खरीद के युग की शुरुआत

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज  Hindustan Zinc Limited, अपने परिवर्तनकारी ऑनलाइन प्राइस डिस्कवरी, OPD और Digital प्राइसिंग ऑटोमेशन प्लेटफार्मों के माध्यम से मेटल खरीद के अनुभव को फिर से परिभाषित कर रहा है। अत्याधुनिक वेदांता मेटल बाजार में एकीकृत, इन अग्रणी डिजिटल पहलों का उद्देश्य मेटल खरीद की पारंपरिक रूप से जटिल दुनिया में बीटूसी ई-कॉमर्स का सहज, पारदर्शी अनुभव प्रदान करना है।
Hindustan Zinc  अपने जिंक़, लेड और सिल्वर पोर्टफोलियो का 100 प्रतिशत अब वास्तविक समय, पारदर्शी ऑनलाइन ऑक्शन के माध्यम से उपलब्ध कराकर, कमोडिटी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भी ग्राहकों को सहज अनुभव प्रदान करते हुए अनूठी पहुंच, मजबूती और नियंत्रण से नया उद्योग मानक स्थापित कर रहा है। हिन्दुस्तान जिंक़ के सभी उत्पाद अब ऑनलाइन ऑक्शन के माध्यम से उपलब्ध हैं। गतिशील मूल्य निर्धारण मॉडल वास्तविक समय के डिजिटल लेनदेन को सक्षम बनाता है, जिससे सभी आकार के व्यवसायों एमएसएमई से लेकर बड़े औद्योगिक उद्यमों तक को प्रीमियम-गुणवत्ता वाले जिंक और लेड के लिए बाजार-संचालित कीमतों की जानकारी दे रहा है। कंपनी की पेशकश में लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई)-पंजीकृत विश्व स्तरीय उत्पाद जैसे स्पेशल हाई-ग्रेड जिंक़, हाई-ग्रेड जिंक़, एशिया का पहला लो-कार्बन ग्रीन जिंक़ इकोजेन, प्राइम वेस्टर्न (PW) जिंक़, कंटीन्यूअस गैल्वनाइजिंग ग्रेड (CGG) जिंक़, स्पेशल हाई-ग्रेड जंबो जिंक़, हाई-ग्रेड जंबो जिंक़, Hindustan Zinc डाई कास्टिंग अलॉय 3 और 5, स्पेशल हाई-ग्रेड लेड, साथ ही लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन -पंजीकृत 30 किग्रा और 1 किग्रा सिल्वर बार और सिल्वर पाउडर, अन्य वैरिएंट शामिल हैं। पूरी तरह से एकीकृत खदान से धातु उत्पादक के रूप में, हिन्दुस्तान जिंक़ एक विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित करता है, जो वैश्विक बाजारों में महत्वपूर्ण मेटल्स की निर्बाध डिलीवरी की गारंटी देता है। जिंक़ गैल्वनाइजेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, स्टील को जंग से बचाता है, जिससे यह इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोटिव, रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, हाई-टेक मैन्यूफेक्चरिंग, रक्षा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे उद्योगों के लिए अपरिहार्य है। ऑटोमोटिव बैटरी, रक्षा, कंसट्रक्शन, पिगमेंट, केबल शीथिंग और रेडिएशन प्रोटेक्शन में उपयोग के लिए लेड आवश्यक है। इस बीच, औद्योगिकीकरण ने चांदी को हाई एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नैनो टेक्नोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका में ला दिया है। परंपरागत रूप से, जिंक़ और लेड की खरीद में लगातार मूल्य की जानकारी, मैन्युअल फाइनेन्शियल रिकन्साइलेशन और लॉजिस्टिक समस्याएं शामिल थीं, जो अक्सर जियोपॉलिटिकल व्यवधानों और सप्लाई चैन बाधाओं से प्रभावित होती थीं।



You may also like

Leave a Comment