Wednesday, July 15, 2026 |
Home Corporate World‘Hi-Green Carbon Limited’ करेगी सब्सिडीयरी कंपनी

‘Hi-Green Carbon Limited’ करेगी सब्सिडीयरी कंपनी

शंतोल रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड के राइट इश्यू में 6 करोड़ रुपए का निवेश

by Business Remedies
0 comments
Hi-Green Carbon Limited

बिजनेस रेेमडीज/जयपुर। राजकोट आधारित ‘हाई-ग्रीन कार्बन लिमिटेड’ वेस्ट टायर रीसाइकलिंग क्षेत्र में कार्य करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी का पंजीकृत कार्यालय गुजरात के राजकोट में स्थित है जबकि कार्य-इकाई राजस्थान के भीलवाड़ा में स्थित है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की निदेशक मंडल की बैठक में निदेशक मंडल ने पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडीयरी कंपनी शंतोल रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड के राइट इश्यू में 6 करोड़ रुपए का निवेश करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया। शंतोल रीसाइक्लिंग की ऑथराइज्ड कैपिटल 11 करोड़ रुपए और पेडअप कैपिटल 5 करोड़ रुपए है। शंतोल रीसाइक्लिंग प्राइवेट लिमिटेड वर्तमान में औद्योगिक इकाई स्थापित करने की प्रक्रिया में सक्रिय है। इसे 16 अप्रैल 2023 में निगमित किया गया था। यह कंपनी वेस्ट रीसाइकलिंग के क्षेत्र में काम करेगी।

कारोबारी गतिविधियां: कंपनी का राजकोट, गुजरात में मुख्यालय है और कार्य इकाई राजस्थान के भीलवाड़ा में स्थित है। हाई-ग्रीन कार्बन लिमिटेड, राजकोट, गुजरात आधारित राधे ग्रुप एनर्जी का एक हिस्सा है। समूह का मुख्य फोकस कास्टिंग, उपभोक्ता वस्तुओं, कॉर्पोरेट खेती, पैकेजिंग और हर्बल उत्पादों से लेकर विविध संतुलित पोर्टफोलियो के साथ नवीकरणीय ऊर्जा पर है। कंपनी वेस्ट टायरों को 4 प्रमुख उत्पादों में परिवर्तित करती है। (1) रिकवर्ड कार्बन ब्लैक (2) ईंधन तेल (3) सोडियम सिलिकेट ग्लास और (4) स्टील स्क्रैप ।

कंपनी पेटेंटेड कंटीन्यूअस पायरोलिसिस प्रक्रिया संचालित करती है जो पर्यवेक्षी नियंत्रण और डेटा अधिग्रहण (ACADA) द्वारा नियंत्रित निरंतर फीडिंग और डिस्चार्र्जिंग प्रणाली के साथ निर्बाध कार्य पद्धति है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित है और इसमें किसी मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। इसके प्रमुख उत्पाद कच्चे माल श्रेणी के अंतर्गत पुनर्प्राप्त कार्बन ब्लैक (आरसीबी) और स्टील तार, ऊर्जा घटक श्रेणी के अंतर्गत ईंधन तेल और संश्लेषण गैस हैं। ऊर्जा का कुशल तरीके से उपयोग करने के लिए, कंपनी पायरोलिसिस प्रक्रिया के दौरान उत्पादित संश्लेषण गैस को प्लांट्स प्लांट चलाने के लिए ईंधन के रूप में इस्तेमाल में लेती है और बची हुई संश्लेषण गैस को सोडियम सिलिकेट के निर्माण के लिए परिवर्तित करती है, जिसे आमतौर पर कच्चे ग्लास के रूप में जाना जाता है।

ईंधन तेल सीमेंट कंपनियों व अन्य को बिक्री किया जाता है। जबकि सोडियम सिलिकेट साबुन और लिक्विड डिटर्जेंट का प्रमुख रॉ मैटेरियल है और उन्हें बनाने वाली कंपनियों को सोडियम सिलिकेट बिक्री किया जाता है।



You may also like

Leave a Comment