Home » ’Heer Express’ अब Jio Hotstar पर, फैमिली सिनेमा का जादू पहुँचा हर घर

’Heer Express’ अब Jio Hotstar पर, फैमिली सिनेमा का जादू पहुँचा हर घर

by Business Remedies
0 comments
  • थिएटर के बाद अब OTT पर भी हिट, तीन पीढ़ियों को जोड़ती कहानी
  • Divita Juneja की मासूमियत और सादगी ने जीता दर्शकों का दिल
  • संगीत और भावनाओं का मेल, OTT रिलीज के साथ फिर छाए गाने
  • Jio Hotstar पर ट्रेंडिंग, डिजिटल प्लेटफार्म पर बढ़ी चर्चा

 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री Divita Juneja की बहुचर्चित फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘heer express’ अब देश के लोकप्रिय OTT प्लेटफार्म Jio Hotstar पर स्ट्रीम हो रही है। जिन दर्शकों ने यह फिल्म सिनेमाघरों में देखने का मौका मिस कर दिया था, उनके लिए अब घर बैठे पूरी फैमिली के साथ इसे देखने का बेहतरीन मौका है।

लंबे समय बाद आई यह ऐसी फिल्म है, जिसे बिना किसी झिझक के बच्चे, माता-पिता और दादा-दादी एक साथ बैठकर देख सकते हैं। फिल्म में न कोई असहज दृश्य है, न ही फालतू शोर, बल्कि रिश्तों, भावनाओं और पारिवारिक मूल्यों की सादगी भरी कहानी है। यही वजह है कि Jio Hotstar पर रिलीज होते ही ‘heer express’ ट्रेंड करने लगी है और फैमिली ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है।

OTT रिलीज के साथ ही फिल्म का संगीत भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है। Tanishk Bagchi के संगीत और Javed Ali, Nikhita Gandhi, Asees Kaur व Jasbir Jassi की आवाजों ने दर्शकों को फिर से फिल्म से जोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर गानों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी नायिका Divita Juneja हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली Divita ने अपनी मासूमियत, आत्म-विश्वास और नैचुरल एक्टिंग से हर वर्ग के दर्शकों का दिल जीत लिया है। समीक्षक इसे साल का सबसे मजबूत डेब्यू बता रहे हैं। बुजुर्ग दर्शकों से लेकर युवा वर्ग तक, सभी Divita की स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म में उनके साथ Preet Kamani के अलावा Ashutosh Rana, Gulshan Grover, Sanjay Mishra और Meghna Malik जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। सिनेमा रिलीज के दौरान थिएटर्स में Divita की मौजूदगी ने दर्शकों को खासा उत्साहित किया था। अब OTT रिलीज के बाद भी उन्हें लगातार TV, FM, Podcast व Media Interviews के लिए बुलाया जा रहा है।

इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की सफलता के बाद कई बड़े Production House ने Divita को अपने आगामी Projects के लिए अप्रोच किया है। फिलहाल Divita नई Scripts पढ़ने में व्यस्त हैं और वही कहानियाँ चुनना चाहती हैं, जो मनोरंजन के साथ सकारात्मक संदेश भी दें। ‘heer express’ की Jio Hotstar पर एंट्री ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म अब थिएटर से निकलकर हर घर तक पहुँच चुकी है।



You may also like

Leave a Comment