मुंबई, 18 अप्रैल, 2025: एचडीएफसी सिक्योरिटीज लिमिटेड ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के दौरान असाधारण वित्तीय परिणाम दर्ज किया। कंपनी ने 3,265 करोड़ रुपये की कुल आय हासिल की, जो पिछले वित्तय वर्ष में दर्ज 2,661 करोड़ रुपये के मुकाबले 23% की शानदार वृद्धि है। कुल आय में यह उल्लेखनीय वृद्धि 31% की पांच-वर्षीय चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) से हुई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने शुद्ध आय (वित्त लागत घटाकर कुल आय) के लिहाज़ से, 2,479 करोड़ रुपये दर्ज की, जो साल-दर-साल के आधार पर 20% की वृद्धि है। परिचालन व्यय बढ़कर 983 करोड़ रुपये हो गया, जिसके परिणामस्वरूप लागत के मुकाबले अनुपात 39.7% हो गया। कर पश्चात लाभ 1,125 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो साल-दर-साल 18% की वृद्धि और 24% का पांच-वर्षीय सीएजीआर दर्शाता है, साथ ही प्रति शेयर आय 638 रुपये दर्ज की गई। 31 मार्च, 2025 तक प्रति शेयर बुक वैल्यू 1,884 रुपये थी, जबकि मज़बूत नेटवर्थ 3,349 करोड़ रुपये थी। औसत मार्जिन ट्रेडिंग फंडिंग (एमटीएफ) पोर्टफोलियो साल-दर-साल 50% बढ़कर 8,343 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इक्विटी ट्रेड वॉल्यूम साल-दर-साल 24% बढ़कर 8 लाख करोड़ रुपये हो गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, धीरज रेली ने कंपनी के प्रदर्शन पर अपनी टिप्पणी में कहा, “एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने पारंपरिक स्टॉक ब्रोकिंग फर्म से अब डिजिटल रूप से संचालित विशिष्ट कंपनी बन गई है। यह परिवर्तन प्रौद्योगिकी और ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की प्रक्रिया में इसके रणनीतिक निवेश से प्रेरित है। इन्वेस्टराइट ऐप का लॉन्च इसके विरासती एमईएपी प्लेटफॉर्म के मुकाबले अपग्रेड का प्रतिनिधित्व करता है, जो निवेशकों को सहज और वास्तविक समय के आधार पर निवेश इंटरफेस प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त, मोबाइल-फर्स्ट, डिस्काउंट ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म एचडीएफसी स्काई की शुरूआत, युवा, डिजिटल रूप से समझदार निवेशकों को लक्षित करती है, जो भारत में निवेश के अवसरों को लोकतांत्रिक बनाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”
वेल्थ एडवाइजरी प्लेटफॉर्म, एचडीएफसी टीआरयू ने भी लॉन्च के बाद से सात महीनों के भीतर प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति के तहत 10,000 करोड़ रुपये के स्तर को पार कर उल्लेखनीय बदलाव लाया है। यह वेल्थ मैनेजमेंट एडवाइजरी (संपत्ति प्रबंधन परामर्श) क्षेत्र में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के बढ़ते प्रभाव को उजागर करता है। बेंगलुरु में कंपनी का प्रौद्योगिकी केंद्र उत्पाद विकास और जोखिम प्रबंधन में सुधार के लिए नवोन्मेष को बढ़ावा देने, उन्नत एनालिटिक्स और उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग का लाभ उठाने के लिए समर्पित है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज 100 से अधिक शहरों में 130 से अधिक शाखाओं में काम करती है, जो रिलेशनशिप मैनेजरों की एक जानकार टीम द्वारा समर्थित है जो व्यक्तिगत सेवा प्रदान करते हैं। कंपनी के ग्राहकों की संख्या 68 लाख से अधिक है। उल्लेखनीय है कि एचडीएफसी सिक्योरिटीज की डेरिवेटिव पर निर्भरता कम है और बजाय इसके वहनीय और विविध किस्म की आय के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करती है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज का परिचालन एक दूरदर्शी टीम करती है, जो विवेकपूर्ण जोखिम प्रबंधन के साथ नवोन्मेष को संतुलित करती है और निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए बेहतर स्थिति में है। कंपनी की मज़बूत संगठनात्मक संस्कृति, प्रतिभा और प्रौद्योगिकी में हो रहे मौजूदा निवेश के साथ, ग्राहकों, भागीदारों और शेयरधारकों को निरंतर मूल्य प्रदान करती है। भारत में पूंजी बाज़ार के विकास और बढ़ती खुदरा भागीदारी के बीच एचडीएफसी सिक्योरिटीज वृद्धि की अगली लहर का नेतृत्व करने के लिए तैयार है और अपनी डिजिटल क्षमताओं, विविध पेशकशों और विश्वसनीय ब्रांड विरासत का लाभ उठाते हुए एचडीएफसी समूह और व्यापक वित्तीय सेवा उद्योग के भीतर एक उत्कृष्ट प्रदर्शनकर्ता बने रहने के लिए तैयार है।




