Tuesday, July 14, 2026 |
Home Banking and Insuranceअगस्त में GST संग्रह 10 प्रतिशत बढक़र 1.75 लाख करोड़ रुपये रहा

अगस्त में GST संग्रह 10 प्रतिशत बढक़र 1.75 लाख करोड़ रुपये रहा

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। अगस्त में कुल GST संग्रह 10 प्रतिशत बढक़र लगभग 1.75 लाख करोड़ रुपये हो गया। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। पिछले साल अगस्त में माल और सेवा कर (GST) राजस्व 1.59 लाख करोड़ रुपये था, जबकि इस साल जुलाई में यह 1.82 लाख करोड़ रुपये था। अगस्त 2024 में घरेलू राजस्व 9.2 प्रतिशत बढक़र लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये हो गया। वस्तुओं के आयात से सकल जीएसटी राजस्व 12.1 प्रतिशत बढक़र 49,976 करोड़ रुपये रहा। समीक्षाधीन महीने में 24,460 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो सालाना आधार पर 38 प्रतिशत अधिक है। रिफंड समायोजन के बाद शुद्ध GST राजस्व आलोच्य महीने में 6.5 प्रतिशत बढक़र 1.5 लाख करोड़ रुपये रहा।



You may also like

Leave a Comment